Menu

देश
अमरनाथ यात्रा शुरू, बालटाल से पहला जत्था रवाना

nobanner

अमरनाथ यात्रा शुरू, बालटाल से पहला जत्था रवाना

श्रीनगर: विश्व प्रसिद्ध अमरनाथ यात्रा विधिवत तरीके से आज से शुरू हो गई। बालटाल से यात्रा का पहला जत्था भगवान भोले नाथ के दर्शनों के लिए रवाना हो गया।

गौरतलब है कि जम्मू से यात्रा उक दिन पहले शुरू होती है। 1 जुलाई यानि कि शुक्रवार को जम्मू से यात्रियों का पहला जत्था आधार शिविर भगवती नगर से रवाना हुआ था। जिसे उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। अमरनाथ यात्रा को लेकर लंगर वालों में भी काफी उत्साह देखने को मिला रहा है।

वहीं इस बार मौसम विभाग का भी कहना है कि मौसम अनुकूल रहने के कारण उम्मीद लगा सकते हैं कि बाबा बर्फानी सात्रा के अंत तक अपने आकार में बने रहेंगे और यात्रियों को उनके दर्शनों का सौभाग्य मिलेगा।

वहीं जम्मू से आज दूसरा जत्था रवाना हुआ। कुल 33 बसों में रवाना यात्रियों की संख्या1214 है।