देश, टेक्नोलॉजी
अब ट्विटर से कीजिए एयरलाइन टिकट बुकिंग!
- 496 Views
- April 07, 2014
- By admin
- in टेक्नोलॉजी, देश, समाचार
- Comments Off on अब ट्विटर से कीजिए एयरलाइन टिकट बुकिंग!
- Edit
अब वेबसाइट या फोन से विमान यात्रा की टिकट बुकिंग के दिन लद चुके हैं. ग्राहकों को सुविधा देने की होड़ में विमानन कंपनियां बढ़ चढ़कर सोशल मीडिया को अपना रही हैं. वाशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक सोशल मीडिया टेक्नोलॉजी प्रोवाइडर कंपनी स्प्रिंकलर के सीईओ रागी थॉमस ने कहा, ‘एक-एक ग्राहक से संवाद कायम करने के लिए विमानन कंपनियां जिस प्रकार फोन का उपयोग करती हैं, उसी प्रकार वे सोशल मीडिया का भी उपयोग कर रही हैं. उन्होंने कहा, ‘इसकी उपयोगिता बेजोड़ है.’
पिछले कुछ साल में कई विमानन कंपनियों ने ट्विटर, फेसबुक, यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर अपनी उपस्थिति बनाई है. इलिनोइस की विमानन कंपनी युनाइटेड एयरलाइंस और केएलएम तथा नीदरलैंड की कंपनी रॉयल डच एयरलाइंस ने 2009 में अनौपचारिक रूप से सोशल मीडिया का उपयोग शुरू किया था, जिसके एक-दो साल बाद इन कंपनियों ने औपचारिक रूप से सोशल मीडिया का उपयोग शुरू कर दिया.
आज नीदरलैंड की कंपनी के लिए 135 सोशल मीडिया एजेंट काम कर रहे हैं, जो दिन के 24 घंटे उपलब्ध रहते हैं और 10 भाषाओं में निपुण हैं. अटलांटा की कंपनी डेल्टा एयरलाइंस ने 2006 में ट्विटर पर ‘एट द रेट ऑफ डेल्टाअसिस्ट’ लॉन्च किया.
दुबई की कंपनी एमीरेट्स एयरलाइंस ने इस साल 25 मार्च को अपना ट्विटर हैंडल लांच किया और प्लैनेट ट्विटर पर पहले हफ्ते में 17 ट्वीट भेजे. एयरलाइनट्रेंड्स डॉट कॉम के संस्थापक रेमंड कोल्लौ ने कहा, ‘सोशल मीडिया को अपनाने में विमानन उद्योग सबसे आगे है.’
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.