Menu

दुनिया
मंदिर बचाने में जुटे पाकिस्तानी, चीफ जस्टिस ने सरकार से मांगी रिपोर्ट

nobanner

(4 Apr) दरअसल 150 साल पुराने श्री रत्नेश्वर महादेव मंदिर के पास पुल बनाया जा रहा है जिसपर रोक लगाने की मांग की जा रही है. पाकिस्तान में रह रहे हिंदू और मानवाधिकार से जुड़े लोगों के अलावा कई लोग इसका विरोध कर रहे हैं. शहर के आला अधिकारियों के पास अपनी मांग रखते हुए उनका कहना है कि निर्माण के दौरान मशीनों की वजह से हो रहा कंपन मंदिर को बर्बाद कर रहा है. मामले पर पाकिस्तान के चीफ जस्टिस तस्सादुक हुसैन जिलानी ने सरकार से पर्यावरण संबंधी रिपोर्ट मांगी है. दो हफ्ते के भीतर सरकार को ये रिपोर्ट कोर्ट में पेश करनी है. बहरिया टाउन नाम की रियल इस्टेट कंपनी ये पुल बना रही है. ये वहीं कंपनी है जो मंदिर से करीब 100 मीटर की दूरी पर एक बहुमंजिला इमारत बना रही है. यही वजह है कि कंपनी पुल बनाने में जोर-शोर से लगी है ताकि इमारत मेन रोड से जुड़ सके.मंदिर की सुरक्षा पर बोलते हुए पाकिस्तान हिंदू काउंसिल ने दलील दी कि बहुमंजिला इमारत उस जगह पर बनाई जा रही है जिसे विभाजन के दौरान हिंदुओं ने खाली कर दिया है. कानून के अनुसार ऐसी प्रॉपर्टी पर कोई भी निर्माण कार्य नहीं किया जा सकता. काउंसिल का दावा है कि

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.