दुनिया
मां ने फेसबुक पर ढूंढ निकाली 19 साल पहले गोद दी बच्ची
(31 Mar) इंग्लैंड की रहने वाली 41 साल की सारा को अपनी बच्ची का पहला नाम तो पता था, लेकिन सरनेम यानी कि कुलनाम की कोई जानकारी नहीं थी. वह यह नहीं जानती थीं कि उनकी बेटी को किसने गोद लिया है. ऐसे में बच्ची को ढूंढना उनके लिए आसान नहीं था. पिछले साल नवंबर में सारा ने अपनी बेटी को फेसबुक पर ढूंढने के बारे में सोचा. उन्होंने फेसबुक के सर्च बार पर अपनी बेटी का नाम टाइप किया “केलेग मारी”. फिर क्या था इस नाम के सैकड़ों प्रोफाइल उनकी नजरों के सामने आ गए. हालांकि इतने सारे प्रोफाइल्स में से अपनी बेटी को ढूंढना नामुमकिन काम था, लेकिन सारा ने हार नहीं मानी. उन्होंने केलेग मारी नाम के सारे प्रोफाइल्स को देखना शुरू किया. तभी उनकी नजर एक ऐसे प्रोफाइल पर पड़ी जिसकी तस्वीर उनकी जवानी के दिनों से मिलती-जुलती थी. सारा को लगा कि हो सकता है कि केलेग मारी वॉट्स उनकी वही बेटी हो जिसे उन्होंने 19 साल पहले गोद दे दिया था. उन्होंने उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी और पांच मिनट के अंदर-अंदर फेसबुक पर एक-दूसरे को मैसेज कर दोनों ने बताया कि कि वे आपस में काफी मिलते-जुलते हैं. सारा ने केलेग को बताया कि