खेल
वर्ल्ड टी-20: साउथ अफ्रीका के खिलाफ ‘विराट’ जीत, फाइनल में श्रीलंका से भिड़ेगा भारत
(4 Apr) इस धमाकेदार जीत के हीरो रहे विराट कोहली, जिन्होंने मात्र 44 गेंदों में नाबाद 72 रनों की तूफानी पारी खेली. उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के जड़े. उनकी पारी की सबसे बड़ी खासियत यह थी कि कोहली ने कभी भी विरोधी टीम को हावी नहीं होने दिया. पहले सिंगल-डबल के खेल पर ध्यान दिया और जरुरत के वक्त बाउंड्री भी जड़े. इसके अलावा उन्होंने साझेदारी का बेहतरीन नमूना पेश किया. दूसरे विकेट के लिए अजिंक्य रहाणे के साथ 38, तो युवराज के साथ तीसरे विकेट के लिए 56 रन और चौथे विकेट के लिए सुरेश रैना के साथ 34 रन की पार्टनरशिप, ये आंकड़े कोहली की इस बेहतरीन पारी के गवाह हैं. मैन ऑफ द मैच चुने गए कोहली ने अपनी 44 गेंदों की संयमभरी लेकिन आक्रामक नाबाद पारी में पांच चौके और दो छक्के लगाए. रोहित शर्मा ने भी 13 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 24 रनों की उम्दा पारी खेली लेकिन मैच का रुख भारत के पक्ष में करने का श्रेय अजिंक्य रहाणे (32) और कोहली को जाता है. भारतीय पारी कोहली और 30 गेंदों पर दो चौके और एक उम्दा छक्का लगाने वाले रहाणे ने 39 के कुल योग पर रोहित का विकेट गिरने के बाद स्कोर को 77