खेल
टीम इंडिया इस देश के खिलाफ खेलेगी पहला डे-नाइट टेस्ट
टेस्ट क्रिकेट की लोकप्रियता को बढ़ाने के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई साल के अंत में पहली बार डे-नाइट टेस्ट मैच का आयोजन करेगी। इस साल के अंत में टीम इंडिया का पहला डे नाइट टेस्ट न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा।
बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमनें निर्णय लिया है कि हम साल के अंत में न्यूजीलैंड के खिलाफ गुलाबी गेंद से एक डे नाइट टेस्ट मैच खेलेंगे। ठाकुर ने कहा कि दिलीप ट्रॉफी का मुख्य मकसद है कि उपमहाद्धीप में कुकाबुरा गुलाबी गेंद किस तरह से बर्ताव करती है।
ठाकुर ने कहा कि ट्रॉफी से हमें मालूम पड़ेगा कि स्पिनर इस गेंद से भारतीय पिच पर कैसे गेंदबाजी करते हैं और ओस का क्या रोल रहता है। हमें उम्मीद है इससे रूबरु होने के लिए सभी भारतीय खिलाड़ी इस ट्रॉफी में खेलेंगे। भारत में जहां एसजी गेंदों को इस्तेमाल होता है, ठाकुर ने कहा कि लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में गुलाबी कुकाबुरा गेंद का इस्तेमाल होगा।
ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान में होगा डे-नाइट टेस्ट
ऑस्ट्रेलिया-पाक के बीच इस साल दिसंबर में खेले जाने वाली टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट ब्रिसबेन में पिंक बॉल से खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने टेस्ट इतिहास का पहला डे-नाइट टेस्ट पिछले साल नवंबर में खेला था। टेस्ट तीन दिन में ही खत्म हो गया, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट से जीता था।`
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.