देश
शंकराचार्य ने साधा RSS पर निशाना, बोले- इनका कोई धर्म नहीं है
- 456 Views
- April 20, 2016
- By admin
- in Uncategorized
- Comments Off on शंकराचार्य ने साधा RSS पर निशाना, बोले- इनका कोई धर्म नहीं है
- Edit
शंकराचार्य ने साधा RSS पर निशाना, बोले- इनका कोई धर्म नहीं है
हरिद्वार: द्वारका शारदा पीठ के पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज ने कहा है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आर.एस.एस.) का कोई धर्म नहीं है और उसे हिन्दुओं की चिंता नहीं है। स्वामी स्वरूपानंद ने कहा कि आर.एस.एस. को हिंदू राष्ट्र चाहिए, हिंदू धर्म नहीं। संघ का कोई धर्म नहीं है और उसे हिंदुओं की कोई चिंता भी नहीं है। उन्होंने विश्व हिन्दू परिषद पर आरोप लगाया कि वह अयोध्या में राम मंदिर नहीं बनाना चाहती बल्कि उस पर केवल राजनीति करना चाहती है।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को रोकने के लिए भारत को सैन्य दृष्टि से शक्तिशाली बनाना होगा। भारत के महाशक्ति बनने पर ही पाकिस्तान डरेगा और भारत के खिलाफ हरकत करने से बाज आएगा। कोहिनूर हीरे को लेकर छिड़े विवाद पर उन्होंने कहा कि कोहिनूर हमारा है इसलिए उसे देश में वापस लाया जाना चाहिए। कोहिनूर को अंग्रेज लूटकर ले गए थे। कोहिनूर को उपहार बताना केंद्र सरकार की कमजोरी है।