Menu

खेल
अकरम ने कहा- विराट सबसे खतरनाक बैट्समैन, मैं भी बॉलिंग करता तो डरता

nobanner

IPL-9 में सुपर फॉर्म में चल रहे विराट कोहली की चौतरफा तारीफ हो रही है। वसीम अकरम ने विराट को सबसे खतरनाक बैट्समैन बताया है। 400 विकेट लेने वाले इस पाक क्रिकेटर ने शुक्रवार को एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ”यदि वो आज खेल रहे होते तो उन्हें भी विराट को बॉलिंग करने से डर लगता।” बता दें कि कोहली अब तक IPL-9 में 919 रन बना चुके हैं। चार सेन्चुरी लगाकर वो लगातार सुर्खियों में हैं। उनकी टीम RCB फाइनल में है। विराट की तारीफ में ये बोले अकरम…

– अकरम ने कहा, ‘‘विराट की तकनीक और खुद पर भरोसा करने की उनकी काबिलियत ने ही उन्हें इतना महान खिलाड़ी बनाया है।’’
– ”खुद पर भरोसा, टैलेंट और सबसे ज्यादा विराट की तकनीक ने ही उन्हें यहां तक पहुंचाया है।”
– ”हमने कभी भी उन्हें रिवर्स शॉट या लैप शॉट खेलते नहीं देखा। वो हमेशा प्रॉपर क्रिकेट के शॉट्स ही खेलते हैं और बैट का पूरा फेस इस्तेमाल करते हैं।”
– ”इसलिए वे इतने कंसिस्टेंट हैं और यदि मैं आज खेल रहा होता तो मुझे भी उन्हें बॉलिंग करने से डर लगता।”
– ”ये समय बिल्कुल वैसा ही है जब वनडे में सचिन तेंडुलकर ओपन करते थे। उन्हें भी बॉलिंग करना बहुत मुश्किल होता था।”
– ”विराट और सचिन ऐसे बैट्समैन हैं जो खुद को आउट करने के लिए बॉलर को बेहद कम मौके देते हैं।”
– IPL में वसीम कोलकाता नाइटराइडर्स टीम के कोच हैं।

IPL-9 में विराट कोहली

– 15 मैचों में सबसे ज्यादा 919 रन बना चुके हैं। एक सीजन में सबसे ज्यादा रन।
– सिंगल आईपीएल में चार सेन्चुरी लगाने वाले अकेले बैट्समैन।
– अब तक सबसे ज्यादा 36 सिक्स लगा चुके हैं।
– 152 का स्ट्राइक रेट और 84 का एवरेज है।

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.