Menu

देश
अनुराग ठाकुर बने बीसीसीआई के नए अध्यक्ष

nobanner

अनुराग ठाकुर बने बीसीसीआई के नए अध्यक्ष
बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर आज बीसीसीआई की स्पेशल जनरल मीटिंग में बोर्ड के नए अध्यक्ष चुने गए. अनुराग ठाकुर वर्ष 2017 तक बीसीसीआई के अध्यक्ष रहेंगे. ठाकुर अभी तक बोर्ड के सचिव के तौर पर काम कर रहे थे.
ठाकुर के अध्यक्ष बनने के बाद अजय शिर्के अब सचिव पद संभालेंगे. उन्हें पूर्वी क्षेत्र की ओर से इस पद के लिये प्रस्तावित किया गया. बोर्ड को अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ अनुराग ठाकुर का ही नामांकन मिला था.

ठाकुर लोकसभा में भाजपा सांसद हैं. 41 साल के ठाकुर बोर्ड का पदभार कठिन समय में सभालेंगे क्योंकि BCCI पर सुप्रिम कोर्ट के जज आर एम लोढ़ा की सिफारिशों को लागू करने का दबाव बना हुआ है.

मनोहर सात महीने बोर्ड के इस पद पर काबिज रहने के बाद इस्तीफा दे दिया था. जिससे दुनिया की सबसे अमीर और सबसे ताकतवर क्रिकेट संस्था के नये प्रमुख के चुनाव की जरूरत पड़ी थी. उन्हें 12 मई को ICC का पहला स्वतंत्र चेयरमैन चुना गया था.

आपको बता दें अनुराग ठाकुर महज 25 साल की उम्र में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष बन गए थे. इसके बाद 2001 में 26 साल की उम्र में भारतीय जूनियर क्रिकेट टीमों का चयन करने के लिए सबसे युवा नेशनल सेलेक्टर बने.