Menu

अपराध समाचार
अब रॉकी की मां मनोरमा देवी फरार, पुलिस गिरफ्तारी की तैयारी में

nobanner

गया। जेडीयू एमएलसी मनोरमा देवी पर एक और मुसीबत आ पड़ी है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी की तैयारी में हैं लेकिन वह घर से गायब हैं। रोडरेज में कारोबारी के बेटे हत्या के आरोपी उनके बेटे रॉकी यादव की तलाश में मनोरमा के घर में छापे के दौरान कुछ शराब की बोतलें मिली थीं। इस मामले में पुलिस ने रॉकी और बिन्देश्वरी यादव उर्फ़ बिंदी यादव के खिलाफ FIR दर्ज की है।

जांच के दौरान यह पता चला की जिस घर से शराब की बोतले बरामद हुई है वह घर मनोरमा देवी के नाम से है। इसके बाद पुलिस ने मनोरमा देवी को नॉन एफआईआर आरोपी बनाया है। पुलिस शराब बरामदगी मामले में मनोरमा देवी की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट में अरेस्ट वारेंट की अपील करेगी।

अब रॉकी की मां मनोरमा देवी फरार, पुलिस गिरफ्तारी की तैयारी में
जेडीयू एमएलसी मनोरमा देवी पर एक और मुसीबत आ पड़ी है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी की तैयारी में हैं लेकिन वह घर से गायब हैं। मामला शराब की बरामदगी का है….

मनोरमा देवी मंगलवार सुबह से ही घर से गायब हैं। उधर, मनोरमा देवी को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि मनोरमा देवी के घर से शराब बरामद हुई है। यह राज्य में लागू शराबबंदी कानून के खिलाफ है। इसी के चलते उन पर कार्रवाई की गई है।

रॉकी ने 6-7 मई की रात को आदित्य सचदेवा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने दो दिन उसे बोधगया में पिता की फैक्ट्री से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने रॉकी के पिता बिंदेश्वरी प्रसाद यादव उर्फ बिंदी यादव और मनोरमा देवी के अंगरक्षक राजेश कुमार को रविवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। अदालत ने उन दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.