अपराध समाचार
आखिर हाथ आया ‘गया हत्याकांड’ का मुख्य आरोपी रॉकी यादव
- 355 Views
- May 10, 2016
- By admin
- in अपराध समाचार, समाचार
- Comments Off on आखिर हाथ आया ‘गया हत्याकांड’ का मुख्य आरोपी रॉकी यादव
- Edit
गया। बिहार के गया में रोडरेज कांड में हत्या के मुख्य आरोपी जेडीयू एमएलसी मनोरमा के बेटे रॉकी यादव को पुलिस ने सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है। कल देर रात जेडीयू एमएलसी मनोरमा देवी के घर हुई छापेमारी के बाद रॉकी की गिरफ्तारी हुई।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक बोधगया से ही रॉकी को गिरफ्तार किया गया है। इस बारे में गया की एसएसपी गरिमा मलिक ने कहा कि सुबह 9 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी जिसमें पूरा मामला विस्तार से बताया जाएगा। इससे पहले रॉकी के पिता बिंदी यादव और बॉडीगार्ड राजेश को 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
आखिर हाथ आया
बिहार के गया में रोडरेज कांड में हत्या का मुख्य आरोपी जेडीयू एमएलसी मनोरमा के बेटे रॉकी यादव को पुलिस ने सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपों के मुताबिक जेडीयू एमएलसी मनोरमा देवी के बेटे रॉकी ने अपनी नई लैंड रोवर कार को पास नहीं देने पर एक स्विफ्ट कार सवार को गोली मार दी थी, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। मारे गए युवक का नाम आदित्य सचदेवा था और वो गया के एक बड़े कारोबारी का बेटा था। पुलिस ने लैंड रोवर कार को जेडीयू विधायक मनोरमा देवी के घर से बरामद कर लिया था
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.