देश
उत्तराखंड में अब रावत राज, बहुमत परीक्षण में हुए पास, कांग्रेस में जश्न
केंद्र सरकार ने आज सुप्रीम कोर्ट में बताया कि उत्तराखंड विधानसभा में हरीश रावत ने विश्वासमत जीत लिया है और केंद्र राज्य से राष्ट्रपति शासन हटाएगा। अटॉर्नी जनरल ने कोर्ट में कहा कि हरीश रावत ने सदन में बहुमत साबित कर दिया है। कांग्रेस को 33 वोट जबकि बीजेपी 28 वोट मिले। अटॉर्नी जनरल ने कहा कि हरीश रावत सीएम पद की शपथ ले सकते हैं।
अटॉर्नी जनरल के इस जानकारी देने के साथ साथ ही कांग्रेस में जश्न का दौर शुरू हो गया। हरीश रावत के घर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया।उधर, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया। राहुल ने कहा कि ये लोकतंत्र की जीत है, उम्मीद है मोदी जी इससे सीख लेंगे। लोकतंत्र के संस्थापक इसकी हत्या बर्दाश्त नहीं करेंगे।
हरीश रावत के वकील केसी कौशिक ने कहा कि अटॉर्नी जनरल ने कोर्ट में कहा कि लिफाफा खोलने से पहले मैं बताना चाहता हूं कि केंद्र सरकार राष्ट्रपति शासन हटा रही है, जिसके बाद हरीश रावत की सरकार बन जाएगी। इसके बाद कोर्ट ने रिजल्ट बताया कि 33 वोट हरीश रावत के पक्ष में और 28 वोट हरीश रावत के विरोध में पड़े थे। ये सारे भारतवर्ष के लिए जीत है।
आज फ्लोर टेस्ट की औपचारिक रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपी गई। ये रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में दी गई। कांग्रेसी नेताओं ने दावा किया था कि उनके पक्ष में 33 वोट पड़े जबकि बीजेपी को 28 वोट पड़े हैं। वहीं बीजेपी के कई विधायकों के मुताबिक आंकड़ों में उनकी हार हुई है और वो आरोप लगा रहे हैं कि हरीश रावत पैसे के बल पर सरकार बनाना चाह रहे हैं।
उत्तराखंड संकट से जुड़ी सभी खबरों के लिए क्लिक करें
गौरतलब है कि मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने भी ये साफ कर दिया था कि वो उत्तराखंड में कांग्रेस का समर्थन करेंगी। उत्तराखंड में बीएसपी के दो विधायक हैं। मायावती ने कहा कि सांप्रदायिक शक्तियों को हराने के लिए ऐसा करना जरूरी है। मायावती ने कहा कि हमारी पार्टी देश में सांप्रदायिक ताकतों को कमजोर करने का काम करेगी और पार्टी कांग्रेस को समर्थन देगी।
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.