राजनीति
उत्तराखंड विधानसभा में आज फ्लोर टेस्ट, हिस्सा नहीं ले सकेंगे कांग्रेस के 9 बागी विधायक
हरीश रावत साबित करेंगे बहुमत
उत्तरांखड में आज होने वाले फ्लोर टेस्ट पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं. हरीश रावत को अपना बहुमत साबित करना है. सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए हरीश रावत को विधानसभा में बहुमत साबित करने को कहा था.
देहरादून हाईकोर्ट के राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने के केंद्र के फैसले को खारिज करते हुए हरीश रावत सरकार को विधानसभा में बहुमत साबित करने को कहा था. केंद्र ने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा साथ ही कांग्रेस के 9 बागी विधायकों को वोटिंग से दूर रखने के फैसले को भी बरकरार रखा.
देहरादून में धारा 144 लागू
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर होने वाले फ्लोर टेस्ट के लिए उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं. शक्ति परीक्षण के मद्देनजर राजधानी देहरादून में धारा-144 लागू करने से पहले ही विधान सभा के आसपास के इलाके को रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के हवाले कर दिया गया है.
पैदल विधानसभा जाएंगे विधायक
सुरक्षा को लेकर कोई चूक न हो इसके लिए पुख्ता इंतजाम करने के साथ ही ये निश्चित कर दिया गया है कि मंगलवार को विधानसभा परिसर में विधायकों और कर्मचारियों के अलावा कोई प्रवेश नहीं करे. यही नहीं, सभी को विधानसभा परिसर पैदल ही जाना होगा. साथ ही किसी को मोबाइल अंदर ले जाने की इजाजत भी नहीं दी जाएगी.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.