अपराध समाचार
केरल में लेफ्ट कार्यकर्ताओं पर बम से हमला, 1 की मौत, 4 लोग घायल
- 267 Views
- May 19, 2016
- By admin
- in अपराध समाचार, समाचार
- Comments Off on केरल में लेफ्ट कार्यकर्ताओं पर बम से हमला, 1 की मौत, 4 लोग घायल
- Edit
केरल। देश के कई राज्यों के चुनाव परिणामों की घोषणा होने के साथ ही अब हिंसा की खबरें भी आने लगी हैं। केरल में सीपीआईएम की जीत का जश्न मनाते कुछ कार्यकर्ताओं पर बम से हमला किया गया है। हमले में 1 कार्यकर्ता की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हैं।
बताया जा रहा कि कन्नूर जिले के पीनाराई में यह हमला उस समय हुआ जब लेफ्ट कार्यकर्ता जीत का जश्न मना रहे थे। बम फटते ही कार्यकर्ताओं में अफरा-तफरी मच गई। हमले में एक कार्यकर्ता की मौके पर मौत हो गई, वहीं चार लोग घायल हो गए।
केरल में लेफ्ट कार्यकर्ताओं पर बम से हमला, 1 की मौत, 4 लोग घायल
केरल में जश्न मना रहे लेफ्ट कार्यकर्ताओं पर बम से हमला कर दिया गया। हमले में 1 कार्यकर्ता की मौत हो गई, जबकि 4 घायल हैं।
हमले के कुछ ही देर में सीपीआईएम ने इस घटना को दुखद बताते हुए आरएसएस पर इस हमले के पीछे हाथ बताया। पार्टी की तऱफ से बयान आया कि इस हमले के पीछे आरएसएस का हाथ है। इलाके में सुरक्षा सख्त कर दी गई है।