Menu

देश
खुद पर उठे सवाल तो राहुल ने कहा- टारगेट बनने से खुश हूं

nobanner

अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकाप्टर डील में सोनिया के बाद राहुल गांधी भी बीजेपी के निशाने पर आ गए हैं। बीजेपी का आरोप है कि राहुल के करीबी और टॉप एडवाइजर कनिष्क सिंह के डील के मिडिलमैन से लिंक थे। इस पर राहुल ने मंगलवार को कहा, ”मुझे हमेशा से निशाना बनाया जाता रहा है। टारगेट बनने से खुश हूं।”

– बीजेपी एमपी किरीट सौमेया ने आरोप लगाया- ‘राहुल के एडवाइजर कनिष्क सिंह और अगस्ता डील के एक मिडिलमैन हेशके के बीच लिंक थे।’
– इसके लिए उन्होंने सीबीआई और ईडी को एक लेटर भी लिखा है।
– सोमैया ने मांग की है कि अगस्ता डील के आरोपी मिडिलमैन गुईदो हेशके, कनिष्क सिंह और रियल एस्टेट कंपनी एम्मार एमजीएफ के संबंधों की जांच की जानी चाहिए।
कनिष्क और हेशके के बीच क्या हैं रिलेशन
– बीजेपी के आरोपों के मुताबिक, रियल एस्टेट कंपनी एम्मार एमजीएफ को कनिष्क की फैमिली ने खड़ा किया है।
– हेशके एम्मार एमजीएफ के लिए अपनी सर्विस दे चुका है। वह 2009 में इस कंपनी का डारेक्टर था।
– वहीं, एम्मार एमजीएफ का नाम कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाले में भी आया था।
– बीजेपी का कहना है कि इसलिए कनिष्क, एम्मार एमजीएफ और हेशके के बीच कैसे रिश्ते थे या हैं, इसकी जांच होनी चाहिए?
– किरीट सौमेया का कहना है कि कांग्रेस उस वक्त सरकार में थी। इसलिए इस मामले को दबा दिया गया।
– सौमेया ने कहा- ‘क्या राहुल, उनके और कनिष्क सिंह के बीच के करीबी रिश्ते को नकार सकते हैं? राहुल को जवाब देना होगा कि कैसे और क्यों हेशके कंपनी के डारेक्टर बने थे?
कनिष्क ने आरोपों को किया खारिज
– कनिष्क सिंह ने आरोपों को झूठा बताया है। उन्होंने कहा- ‘सोमैया ऐसे आरोप 2013 से लगाते आ रहे हैं।’
– ‘मेरे परिवार की एम्मार एमजीएफ में पहले न कोई हिस्सेदारी थी और न अब है। और न ही मेरे परिवार के अगस्ता डील के आरोपी मिडिलमैन जी. हेशके से या उससे जुड़े किसी व्यक्ति से रिलेशन थे।’
– कांग्रेस स्पोक्सपर्सन रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सौमेया के इन आरोपों को बकवास करार दिया है।
सरकार ने क्या कहा?
– टारगेट बनने पर खुशी जाहिर करने के राहुल के बयान पर केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा, ”कई लोगों को विक्टिम बनने में मजा आता है। अगर वे खुद को विक्टिम के तौर पर पेश करना चाहते हैं तो उनका स्वागत है।”
डील को लेकर संसद में हंगामा
– अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकाप्टर सौदे पर राज्यसभा में बुधवार को चर्चा होगी।
– इस मसले पर बीजेपी कांग्रेस पर आक्रमक रूख अपनाए हुए है।