देश
खेलते हुए फटी मोबाइल की बैटरी, बच्चे झुलसे,ऐसे बचाएं फोन को फटने से
nobanner
कटनी स्थित बम्होरी गांव के एक घर में मोबाइल की बैटरी फटने से दो मासूम बच्चे घायल हो गए हैं। दोनों बच्चे मोबाइल की बेकार पड़ी बैटरी से खेल रहे थे, उसी वक्त ये हादसा हो गया। उनके चेहरे और शरीर के सामने के हिस्से में ज्यादा चोटें आई हैं। शुरूआती जांच में पता चला है कि वे मोबाइल की पुरानी बैटरी लेकर धुप में खेल रहे थे और गर्मी की वजह से बैटरी फट गई।
जानकारी के अनुसार कटनी स्थित बम्होरी गांव निवासी धूप सिंह के दो बेटे देवराज (12) और रामराज (10) पुराने मोबाइल की बैटरी से खेल रहे थे। खेलते वक्त अचानक मोबाइल की बैटरी फट गई। इस हादसे में दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, दोनों बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर किया गया।
Share this: