Menu

देश
दिल्ली से पकड़ाए जैश के 12 सस्पेक्ट, पठानकोट का मास्टरमाइंड चलाता है यह ग्रुप

nobanner

सिम्बॉलिक।

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने बुधवार सुबह दिल्ली के कई इलाकों में छापेमारी की। रेड के दौरान 12 लोगों को हिरासत में लिया गया। इन्हें आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा बताया गया है। खबर है कि इन लोगों के पास से कुछ आईईडी भी बरामद किए गए हैं। क्यों की गई छापेमारी…

– स्पेशल सेल के सूत्रों का कहना है कि कुछ दिन पहले यह सूचना मिली थी कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में जैश के कुछ संदिग्ध आतंकी छुपे हैं।
– इस जानकारी के बाद छापेमारी का प्लान बनाया गया। दिल्ली और आसपास के इलाकों में छापेमारी की गई है।
– ये 12 लोग दिल्ली और आसपास के इलाकों से ही पकड़े गए हैं। स्पेशल सेल का कहना है कि ये सभी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हैं। इनके पास से IED भी बरामद किया गया है।
– फिलहाल, इन सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये लोग एनसीआर क्यों आए थे, और इनके कितने साथी अब भी फरार हैं।
– स्पेशल सेल की 12 टीमें इस ऑपरेशन के लिए लगाई गई हैं।
– जानकारी के मुताबिक, 8 लोगों को दिल्ली और 4 को यूपी के देवबंद से हिरासत में लिया गया है। हालांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है।
– बता दें कि इस साल के शुरू में पठानकोट पर जो आतंकी हमला हुआ था, उसके पीछे भी जैश को ही जिम्मेदार माना जाता है।