Menu

अपराध समाचार
पत्रकार की हत्या पर अखबार का ‘काला दिवस’, ब्लैक एंड वाइट किया पेज

nobanner

पटना। बिहार के सीवान में शुक्रवार शाम अपराधियों ने हिंदुस्तान अखबार के पत्रकार राजदेव रंजन की गोली मारकर हत्या कर दी। पत्रकार राजदेव रंजन को 5 गोली मारी गई। पत्रकार की हत्या के अगले दिन अखबार ने अपना पहला पन्ना ब्लैक एंड वाइट रंग में छापा है। अखबार बिहार में इसे ‘काला दिवस’ के रूप में दिखाया है।

पत्रकार की हत्या पर अखबार का
पत्रकार की हत्या के अगले दिन अखबार ने अपना पहला पन्ना ब्लैक ऐंड वाइट रंग में छापा है। अखबार बिहार में इसे ‘काला दिवस’ के रूप में दिखाया है।

पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या शादी की सालगिरह से एक दिन पहले की गई। रंजन पर हमला करने वाले 4 की संख्या में थे। पुलिस ने दावा किया है कि इन 4 में से 2 की पहचान कर ली गई है। सीवान के एसपी ने बताया कि पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। राजदेव रंजन को 5 गोलियां लगी जिसमें 1 सिर में और दूसरी गर्दन और 3 पेट में गोली लगी है।

इस हत्या के बाद हर तरफ से विरोध झेल रही राज्य सरकार में शामिल दलों के तरफ से प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। जेडीयू प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा, ‘आप जो चाहते हैं कहिए… अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है और वह जल्द ही पकड़े जाएंगे। राज्य सरकार अपने काम को लेकर प्रतिबद्ध है। 48 घंटे में अपराधी पकड़े जाएंगे।

आरजेडी नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि सीवान में जो घटना हुई वो दुखद है पर हम आश्वस्त करते हैं कि तुरंत कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को बक्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी चिल्ला चिल्ला कर सरकार की छवि खराब कर रही है लेकिन उसके अपने राज्यों राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में क्या हुआ?

वहीं राज्य में बीजेपी का बड़ा चेहरा सुशील कुमार मोदी ने नीतीश सरकार पर हमला किया। उन्होंने कहा कि सीवाम शाहबुद्दीन के प्रभाव वाला क्षेत्र है। अभी तक कभी पत्रकारों पर हमला नहीं हुआ लेकिन अब हत्या हो रही है। मनोरमा देवी की गिरफ्तारी हो नहीं रही है और उसके बाद ये घटना हुई है। हम लोग बड़ी मेहनत से लालू जी के 15 साल के जंगलराज से बिहार को वापस लाए थे लेकिन अब लोगों में डर बैठा हुआ है कि कहीं फिर से जंगलराज वापस आ रहा है।

front-page

लोकजनशक्ति पार्टी (एलजेपी ) प्रमुख रामविलास पासवान ने कहा कि हम लोग तीन महीने से बिहार में राष्ट्रपति शासन की मांग कर रहे हैं। जब गया में आदित्य की हत्या हुई तो हमने सीबीआई जांच की मांग की थी और राष्ट्रपति को चिट्ठी लिखी थी। चिराग राष्ट्रपति से मिलने गए थे। हम इस सीवान की घटना की भी सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं और मांग कर रहे हैं कि बिहार में अब बिना बिलंब किए राष्ट्रपति शासन लगाया जाए।

केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि नीतीश लालू दोनों चुप हैं। बीजेपी उनसे सवाल पूछती है कि आखिर कब तक वो ऐसे चुप रहेंगे?

गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश पहले बिहार संभालें फिर प्रधानमंत्री बनने का सपना देखें। तेजस्वी यादव गया में एक व्यक्ति की हत्या होती है तो उसे पठानकोट में हुए आतंकी हमले से जोड़ रहे हैं। अंधेर नगरी चौपट राजा और अब सीवान में पत्रकार की हत्या हो गई है।