Menu

देश
म्यांमार सीमा पर आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन, खुफिया रिपोर्ट के बाद मोर्चे पर जवान

nobanner

ऑपरेशन को केंद्र सरकार की हरी झंडी
भारतीय सेना मणिपुर में आतंकियों के खिलाफ म्यांमार सरहद पर खुफिया रिपोर्ट के बाद एक ऑपरेशन को अंजाम देने में जुटा है. सेना के जवानों का आतंकियों के अब भी ऑपेरशन जारी है. फिलहाल किसी आतंकी के मारे जाने की खबर नहीं है.

आर्मी प्रमुख ने लिया था हालात का जायजा
दरअसल 25 मई को सेना प्रमुख जनरल दलबीर सुहाग मणिपुर गए और वहां पर जमीनी हालात का जायजा लिया. सेना के लोकल कमांडरों को आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन करने की योजना को अंतिम रूप दिया. 26 जून को वापस लौटकर सारे मामले की जानकारी रक्षा मंत्री को दी.

ऑपरेशन को केंद्र सरकार की हरी झंडी
रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के बाद प्रधानमंत्री मोदी और एनएसए अजीत डोभाल को इसकी जानकारी दी गई. और फिर सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद म्यांमार सीमा पर इस ऑपेरशन को अंजाम दिया गया. रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने भी सेना के आतंकियों के खिलाफ इस ऑपरेशन की पुष्टि की है. ये दूसरा मौका है जब सेना ने मणिपुर मेंआतंकियों के खिलाफ म्यांमार सरहद पर ऑपरेशन को अंजाम दिया है.