देश
वॉल स्ट्रीट जर्नल से बोले मोदी, जमीन अधिग्रहण बिल पर आगे नहीं बढ़ेगी सरकार
वॉल स्ट्रीट जर्नल से बोले मोदी, जमीन अधिग्रहण बिल पर आगे नहीं बढ़ेगी सरकार मोदी सरकार ने जमीन अधिग्रहण बिल से अपने कदम खींच लिए हैं. अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल को दिए इंटरव्यू में पीएम मोदी ने इस बात का संकेत दिया है. उन्होंने इंटरव्यू में कहा है कि जमीन अधिग्रहण कानून में संशोधन की केंद्र सरकार की कोशिशें पूरी हो चुकी हैं. राज्य सरकारें चाहें तो अपने-अपने हिसाब से बदलाव कर सकती हैं.
मोदी सरकार ने जमीन बिल को संसद से पास कराने में पूरा जोर लगा दिया था. लेकिन, कांग्रेस के विरोध और राज्यसभा में बीजेपी के कम सांसद होने के कारण सरकार की कोशिशें पूरी नहीं हो पाई थी.
पीएम मोदी अमेरिका जाने वाले हैं. मोदी के दौरे के वक्त भी अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की गहमागहमी तेज होगी. वॉल स्ट्रीट जर्नल ने डोनल्ड ट्रंप के मुस्लिम विरोधी बयानों पर मोदी से पूछा लेकिन मोदी ने जवाब नहीं दिया. कहा- चुनाव में हो रही बहस पर सरकार को नहीं बोलना चाहिए.
केंद्र सरकार के दो साल पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री ने वॉल स्ट्रीट जनरल के एडिटर इन चीफ गेरार्ड बेकर से बातचीत की है. इस दौरान पीएम ने देश में बन रहे रक्षा उपकरणों, पाकिस्तान के साथ संबंध और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत की बढ़ रही भागीदारी को लेकर बातचीत की है.
पीएम मोदी ने इस इंटरव्यू में बताया है कि विदेशी निवेश के लिए उन्होंने कई नए रास्ते बनाए हैं. इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि भ्रष्टाचार रोकने के लिए भी कई कारगर उपाय किए हैं. साथ ही उन्होंने ग्रामीण भारत के लिए लाई गई योजनाओं का जिक्र भी अमेरिकी अखबार में किया है.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.