खेल
IPL9 LIVE: पंजाब ने दिया 173 रनों का टारगेट, मुरली विजय-गुरकीरत का पचासा
पंजाब और पुणे के बीच टक्कर
किंग्स इलेवन पंजाब टीम ने शनिवार को डॉ. वाई. एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के साथ हो रहा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम ने पुणे को 173 रनों का टारगेट दिया. पंजाब की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाएं. पंजाब की ओर से सबसे ज्यादा 59 रन मुरली विजय ने बनाए. इसके अलावा गुरकीरत सिंह ने 51 रनों की पारी खेली. अमला ने 30 रन बनाए.
लीग की अंक तालिका में पुणे और पंजाब के आठ-आठ अंक हैं, लेकिन बेहतर रन रेट के कारण पुणे की टीम एक अंक आगे सातवें स्थान पर है. आईपीएल में शनिवार को होने वाले मुकाबले में दोनों ही टीम जीत हासिल कर सबसे नीचे काबिज होने से बचना चाहेगी, हालांकि पुणे और पंजाब दोनों ही प्लेऑफ से बाहर हो चुके हैं.
टीमें:
किंग्स इलेवन: मुरली विजय, हाशिम अमला, रिद्धिमान साहा, डेविड मिलर, गुरकीरत सिंह, अक्षर पटेल, फारहान बेहरादीन, ऋषि धवन, केल एबॉट, मोहित शर्मा, संदीप शर्मा.
पुणे: अजिंक्य रहाणे, उस्मान ख्वाजा, जार्ज बेले, सौरव तिवारी, महेंद्र सिंह धौनी, थिसिरा परेरा, इरफान पठान, रविचंद्रन अश्विन, एडम जाम्पा, अशोक डिंडा और दीपक चाहर.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.