देश
PM आज बलिया में 5 करोड़ गरीब महिलाओं को देंगे मुफ्त गैस कनेक्शन, उज्जवला योजना का करेंगे आगाज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मजदूर दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश के बलिया से महत्वाकांशी उज्जवला योजना का आगाज करेंगे. इसके तहत करीब 5 करोड़ गरीब महिलाओं को गैस कनेक्शन मुफ्त दिया जाएगा.
पीएम मोदी ने सुबह ट्वीट करके इस कार्यक्रम की जानकारी दी.
प्रचार की शुरुआत इस बार भी बलिया से
इसे पीएम मोदी की तरफ से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के प्रचार अभियान का आगाज भी माना जा रहा है. दिलचस्प बात यह है कि बलिया हर बार मोदी के लिए भाग्यशाली रहा है. राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो मोदी ने विकासात्मक के साथ-साथ राजनीतिक मकसद के लिए इस बार भी बलिया को ही चुना है.
वाराणसी का भी करेंगे दौरा
इसके अलावा पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी भी जाएंगे मोदी और यहां वो ई-रिक्शा के साथ सोलर बोट का वितरण करेंगे. इसका उद्देश्य गंगा में प्रदूषण को कम करना है.
पीएम मोदी के लिए लकी रहा है बलिया
बीजेपी प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर पूर्वांचल के खासकर गरीब तबकों में उत्साह है कि अब उनके घर की रसोई भी धुआंमुक्त होगी . जाहिर है कि केंद्र सरकार के अच्छे कामों का फायदा प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी को ही होगा. सितम्बर 2001 में मोदी ने बलिया का दौरा किया था और एक ही सप्ताह बाद ही वह अप्रत्याशित रूप से गुजरात के मुख्यमंत्री बनाए गए थे. इसके अलावा 2014 के लोकसभा चुनाव में अपने प्रचार अभियान का समापन भी उन्होंने बलिया में ही किया था और वह देश के प्रधानमंत्री बन गए.
राजनीतिक प्रेक्षकों के मुताबिक प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अभी करीब 10 महीने बाकी हैं लेकिन आगामी 19 मई को पश्चिम बंगाल और असम समेत कई विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद बीजेपी अपना पूरा ध्यान उत्तर प्रदेश पर लगाएगी. इसके लिए उसे एक ठोस शुरुआत की जरूरत थी जो मोदी बलिया में उज्ज्वला योजना के जरिए मुहैया कराएंगे.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.