Menu

देश
PM मोदी आज सिंहस्थ में होंगे शामिल, दुनिया को देंगे सार्वभौम संदेश

nobanner

PM मोदी आज सिंहस्थ में होंगे शामिल, दुनिया को देंगे सार्वभौम संदेश

उज्जैन: मध्यप्रदेश के उज्जैन के ग्राम निनौरा में सिंहस्थ महापर्व पर हो रहे तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय विचार महाकुंभ के समापन में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सार्वभौम संदेश को विश्व के समक्ष रखेंगे। विचार महाकुंभ में श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरिसेना विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस मौके पर दुनिया के पांच देश के प्रतिनिधि और मध्यप्रदेश सहित पांच राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडऩवीस के साथ ही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उपस्थित होंगे।

सत्र की अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन करेंगी। विचार महाकुंभ के अंतिम दिन संख्यक जीवन पर वैचारिक सत्र होगा। सुबह नौ बजे के इस पूर्ण सत्र में श्रीलंका के नेता प्रतिपक्ष सस्पंथान, भूटान के मंत्री डी.एन. थुंगवेल, नेपाल के खील राज रेग्मी, बांग्लादेश के सांसद साधनचंद्र मजूमदार और मलेशिया के ए.स. के. देवगनी अपने विचार और सुझाव रखेंगे।