व्यापार
एक जुलाई से अगर आपके पास हेलमेट नहीं तो नहीं मिलेगा पेट्रोल
nobanner
एक जुलाई से अगर आपके पास हेलमेट नहीं तो नहीं मिलेगा पेट्रोल
एक जुलाई से नया नियम लागू हो रहा है। नियम के तहत अगर आपके पास हेलमेट नहीं है तो आपको पेट्रोल पंप पर पेट्रोल नहीं मिलेगा। नियम और पहल की है कटक पुलिस ने। कटक पुलिस के आयुक्त संजीव अरोड़ा ने बताया कि इस योजना के बारे में पूरे शहर को बताया जाएगा।
इस संबंध में 20 जून से कटक पुलिस एक अभियान शुरू करेगी। पुलिस की इस मुहिम में पेट्रोल पंप मालिक भी पूरी मदद करेंगे। पुलिस ने इस मुहिम को सफल बनाने के लिए विशेष टीमें भी गठित कर दी हैं। इन टीमों के सदस्यों का काम पेट्रोल पंपों पर नजर रखना होगा।
Share this: