Menu

जीवनशैली
कॉकरोच और छिपकलियों से पाएं छुटकारा

nobanner

गर्मिया शुरू होते ही घर में कॉकरोच और छिपकलियों का आतंक फैल जाता है। यह साफ सुथरे घर को बिगाड़ कर रख देते हैं और जगह जगह गंदगी फैलाते हैं। दरअसल, इनके घर में घुसने से कई हानिकारक कीटाणु भी घर में दाखिल हो जाते हैं। अगर घर में कॉकरोच हैं तो लाजमी है कि दीवारों पर आपको छिपकली भी मंडराती दिखेगी। इन्हें दूर भगाने के लिए बाजार में महंगे से महंगे स्प्रे और चौक मिलते हैं लेकिन इन चीजों के इस्तेमाल से भी यह घर से बाहर नहीं निकलते। यह परेशानी आपको हर घर में आम देखने को मिलेगी। बहुत से लोग कॉकरोच को देखकर उनसे घिन करते हैं और बच्चे भी घबराते हैं लेकिन आप कुछ घरेलू तरीकों को फॉलो करके इनसे हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं।

*कॉकरोच भगाने के टिप्स

1. कॉफी

कॉकरोच भगाने का यह प्रभावी तरीका है। बस छोटी-छोटी प्लेट्स या कटोरी में कॉफी के दाने घर के कोनों में रख दें।

2. अमोनिया और पानी

एक बाल्टी पानी में दो कप अमोनिया मिलाएं और पूरे घर में पोंछा लगाएं। अमोनिया की गंध कॉकरोचों को घर में घुसने नहीं देगी। आप सप्ताह में 2 बार ऐसा जरूर करें।

3. बोरेक्स पाऊडर और चीनी

बोरेक्स पाऊडर के 3 हिस्से और 1 हिस्सा चीनी मिलाएं फिर जहां कॉकरोच दिखें, वहां छिड़काव कर दें। कॉकरोच वहां से नौ दौ ग्यारहां हो जाएंगे।

4. बेकिंग सोडा और चीनी

बोरेक्स पाऊडर की जगह आप बेकिंग सोडे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बस बेकिंग सोडे और चीनी के मिश्रण को बराबर मिलाएं और कॉकरोचों वाली जगह पर छिड़काव करें। इसे खाते ही कॉकरोच मर जाएंगे।

5. खीरा

गर्मियों में खीरे का खूब इस्तेमाल होता है लेकिन शायद आप यह नहीं जानते कि खीरे की गंध कॉकरोचों को दूर भगाती है।

6. लौंग

किचन में आप लौंग तो जरूर रखते होंगे। बस इसका इस्तेमाल कॉकरोच भगाने में भी करें, जहां-जहां आपको कॉकरोच दिखते हैं वहां 3-4 लौंग रख दें।

7. तेजपत्ता

तेजपत्ते की गंध से भी कॉकरोच भागते हैं। तेजपत्ते की कुछ पत्ति?यों को मसलकर कॉकरोचों वाली जगह पर रख दें। इससे निकलने वाले तेल से कॉकरोच भागते हैं।

कुछ जरूरी बातें

– पानी के निकास वाली जगहों पर जाली जरूर लगाएं।

– फल और सब्जियों के छिलके को ज्यादा समय घर पर न रहने दें।

– ज्यादा देर तक कूड़ा ना पड़ा रहने दें।

-स्प्रे का इस्तेमाल कर रहे हैं तो त्वचा ढककर रखें।

*छिपकली भगाने के तरीके

1. अंडे के छिलके

छिपकलियां अंडे के छिलके की गंध से दूर भागती हैं। दरवाजे-खिड़कियों या दीवार में कील लगाकर अंडे का छिलका लटका दें। छिपकली घर में नहीं घुसेगी।

2. लहसुन

घर में लहसुन का रस छिड़के या इसकी तुर्रियां टांगें। इसकी गंध से छिपकली नहीं आएगी।

3. कॉफी और तंबाकू

कॉफ़ी तथा तंबाकू के पाऊडर की छोटी- छोटी गोलियां बनाएं और ऐसे स्थान पर रख दें जहाँ छिपकली अक्सर दिखाई देती हैं लेकिन ध्यान रहें इन्हें खाते ही छिपकली मर जाएगी। आपको उन्हें जल्द बाहर फैकना पड़ेगा नहीं तो बदबू फैल जाएगी।

4. प्याज़

प्याज़ की गंध भी छिपकलियों को घर में दाखिल नहीं होने देती। प्याज के रस का छिड़काव करें।

5. नेफ्थलीन बॉल्स

नेफ्थलीन बॉल्स का उपयोग करना भी बहुत प्रभावी होता है। इसे आप अपने किचन के शेल्फ्स, अलमारियों आदि में रख सकते हैं ताकि वहां छिपकली न पहुंच सके लेकिन बच्चों से इस दवाई को दूर रखें।

6. मोर पंख

छिपकलियां मोर के पंख से डरती हैं। घर की हर दीवार पर मोर के पंख टांगने से ये भाग जाती हैं।

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.