Menu

खेल
पाकिस्तान के साथ 3 टैस्ट मैच खेलेगा वैस्टइंडीज

nobanner

पाकिस्तान के साथ 3 टैस्ट मैच खेलेगा वैस्टइंडीज

कराची: वैस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (डब्ल्यूआईसीबी) ने इस वर्ष सितंबर-अक्टूबर में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में पाकिस्तान के साथ दो के बजाय 3 टैस्ट मैचों की सीरीज खेलने के पाकिस्तान के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि सीरीज में अब 3 टैस्ट, 3 वनडे और 3 ट्ंवटी-20 मैच खेले जाएंगे जबकि पहले यह कार्यक्रम 2 टैस्ट, 5 एकदिवसीय और दो ट्ंवटी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों का था। उन्होंने कहा कि टैस्ट मैचों को बढ़ाने का फैसला पीसीबी अध्यक्ष शहरयार खान की पहल के बाद किया गया है, पीसीबी अध्यक्ष का मानना है कि 5 दिवसीय प्रारूप को ज्यादा तवज्जों दी जानी चाहिए। इनमें से एक टैस्ट मैच दिन-रात्रि का होगा जो गुलाबी गेंद से खेला जाएगा। इसका आयोजन संभवत: अबुधाबी में होगा।

अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान इस सीरीज की मेजबानी कर रहा है और उसने वैस्टइंडीज क्रिकेट अधिकारियों से दिन-रात्रि टैस्ट मैच खेलने का आग्रह किया था क्योंकि पाकिस्तान को दिसंबर में आस्ट्रेलिया में एक दिन-रात्रि टैस्ट खेलना है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को इस वर्ष अपने घरेलू टूर्नामैंट के प्रथम श्रेणी मैचों में कम से कम 10 डे-नाइट टैस्ट मैच कराना है,जो गुलाबी गेंद से खेला जाएगा। इसलिए हम चाहते हैं कि खिलाड़ियों को गुलाबी गेंद से खेलने का अनुभव हो। पाकिस्तान ने इससे पहले श्रीलंका के साथ एक डे-नाइट टैस्ट मैच खेलने का प्रस्ताव पेश किया था लेकिन श्रीलंका ने उसके इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया था।

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.