Menu

दुनिया
‘मां मैं मरने वाला हूं, प्लीज मुझे बचा लो…’

nobanner

ओरलैंडो। रात के करीब दो बज रहे थे। मीना जस्टिस उस समय गहरी नींद में थी जब उन्हें अपने बेटे एडी जस्टिस का मैसेज आया। एडी उस समय ओरलैंडो के गे नाइटक्लब में थे और बंदूकधारी मतीन ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर करीब 50 लोगों को मौत के घाट उतार दिया और 50 से ज्यादा लोगों को घायल कर दिया।

जी हां, गे क्लब में हमले के दौरान यहां फंसे एडी ने अपनी मां को फोन पर मैसेज भेज खुद को बचा लेने की गुहार लगाई थी। एडी ने बताया था कि किस तरह हमलावर की दहशत फैली हुई है। अपने 30 साल के बेटे के साथ मीना की बातचीत कुछ ऐसी हुई-

ऑरलैंडो के गे क्लब में हमले के दौरान यहां फंसे एडी ने अपनी मां को फोन पर मैसेज भेज खुद को बचा लेने की गुहार लगाई थी। एडी ने बताया था कि किस तरह हमलावर की दहशत फैली हुई है। अपने 30 साल के बेटे के साथ मीना की बातचीत कुछ ऐसी हुई-

‘मां, मैं तुमसे प्यार करता हूं।’ एडी का पहला मैसेज। वक्त रात के 2.06 मिनट

‘वो क्लब में गन से शूटिंग कर रहे है।’ एडी का दूसरा मैसेज

मीना ने मैसेज पढ़ते ही अपने बेटे को फोन करने की कोशिश की। लेकिन वहां से कोई जवाब नहीं आया। बेहद चिंतित मीना ने फिर अपने बेटे को मैसेज किया

‘तुम ठीक हो?’2.07 बजे एडी ने मैसेज किया, ‘मैं यहां बाथरूम में हूं। पूरी तरह से फंस गया हूं।’

मीना ने जब क्लब के बारे में पूछा तो एडी ने बताया, ‘पल्स क्लब. डाउनटाउन. प्लीज पुलिस को फोन करो’ फिर 2.08 पर एडी ने मैसेज किया, ‘मैं मरने वाला हूं।’

अब पूरी तरह से परेशान हो चुकी मीना ने फौरन 911 पर डॉयल किया। उन्होंने फिर एडी को एक साथ कई मैसेज किए

‘मैं पुलिस बुला रही हूं। क्या तुम वहां हो? प्लीज मेरा फोन उठाओ’

एडी का मैसेज था, ‘हां उन्हें कॉल करो प्लीज’

एडी की मां को समझ नहीं आ रहा था कि वो किस तरह के खतरे में हो सकता है। वह एक काफी सामान्य इंसान था जिसे लजीज खाने और जिम का शौक था। एक अकाउंटेंट के तौर पर काम करने वाले एडी डाउन टाउन ओरलैंडो में ही रहते थे। उनकी मां को पता था कि एडी गे हैं। वो एडी के अगले मैसेज से पहले बेहद तनाव में आ चुकी थीं।

2.39 पर उसका फिर मैसेज आया, ‘पुलिस को प्लीज फोन करो, मां’

एडी ने फिर लिखा, ‘वो आ रहा है, मैं मरने वाला हूं।’

उसकी मां ने उसे शांत रहने को कहा और पूछा कि क्या कोई हताहत हुआ या मारा गया है?

2.42 पर उसने जवाब दिया, ‘हां बहुत सारे, मैं भी मरने वाला हूं।’

मीना ने इसके बाद कई और मेसेज एडी को किए। लेकिन एडी का कोई जवाब नहीं आया। मीना को समझ नहीं आ रहा था कि एडी पुलिस के साथ है या उसे कोई नुकसान पहुंचा रहा है। मीना इस समय काफी तनाव में थी।

उसने एक बार फिर लिखा, ‘प्लीज मुझे मैसेज करो’

4 मिनट बाद एडी ने लिखा, ‘नहीं। मैं यहीं हूं बाथरूम में। उसने हमें दबोच लिया है। पुलिस यहां नहीं है।’

2.49 पर मीना ने कहा कि ‘वह पुलिस को बता चुकी हैं और जैसे ही तुम पुलिस को देखो मुझे रिप्लाई करो’

मीना ने फिर कहा, ‘क्या वो तुम्हारे साथ है?’

एडी ने कहा ‘प्लीज जल्दी, वो हमारे साथ यहां बाथरूम में हैं।’

2.50 पर एडी का मैसेज आया, ‘वो एक आतंकवा…’

एक मिनट बाद यह पूछने पर कि क्या वह तुम्हारे साथ बाथरूम में है

एडी ने लिखा ‘हां।’

उस आखिरी मैसेज के 15 घंटे बाद भी मीना जस्टिस ने अपने बेटे से कोई बातचीत नहीं की है। मीना ने बताया कि हालांकि उनके बेटे का नाम अभी मृतकों की लिस्ट में नहीं है लेकिन मुझे अच्छा महसूस नहीं हो रहा है और जब तक अपने बेटे की आवाज न सुन लूं, मैं सहज नहीं रह पाऊंगी।

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.