Menu

देश
सहरसा के DIG से मांगी 20 लाख की रंगदारी, FIR हुई दर्ज

nobanner

बिहार के सहरसा जिले के डीआईजी से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है. डीआईजी चंद्रिका प्रसाद से लुटेरे ने फोन पर ये रंगदारी मांगी है.

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है. डीआईजी जल्द ही रिटायर होने वाले हैं, ऐसे में उन्हें रिटायर होने पर मिलने वाली एकमुश्त राशि मिलेगी, जिसमें से लुटेरे ने 20 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की है.

इससे पहले इसी महीने में मोतिहारी जिले के सिविल कोर्ट के जज निशांत कुमार प्रियदर्शी से 25 लाख रंगदारी मांगी गई थी. जज को फोन पर धमकी भी दी गई थी कि अगर समय से पैसे नहीं पहुंचे तो उनकी हत्या कर दी जाएगी.

बिहार के ही पूर्वी चंपारण जिले के चिरैया प्रखंड के सीओ मोहम्मद रेयाज शाहिद से भी इसी महीने एक अज्ञात बदमाश ने मोबाइल फोन पर एसएमएस भेजकर 10 लाख रुपये रंगदारी मांगी. ऐसा नहीं करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी.