खेल
BCCI ने जारी किया न्यूजीलैंड सीरीज का कार्यक्रम, देखें- कब-कहां होंगे मैच?
इंदौर सितंबर-अक्टूबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान अपने पहले टेस्ट की मेजबानी करेगा। भारत के शीर्ष क्रिकेटरों ने आज दौरे के पूरे कार्यक्रम की घोषणा अलग तरीके से कर दी जो टीम के घरेलू सत्र का आगाज करेगा। कप्तान विराट कोहली ने अपने ट्विटर हैंडल पर घोषणा की कि पहला टेस्ट कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में 22 से 26 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा।
बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने खुलासा किया कि दूसरा टेस्ट इंदौर के होलकर स्टेडियम में 30 सितंबर से चार अक्टूबर तक खेला जाएगा। जबकि मोहम्मद शमी ने ट्वीट किया कि ईडन गार्डंस को तीसरा और अंतिम टेस्ट दिया गया है जो आठ से 12 अक्टूबर तक चलेगा।
BCCI ने जारी किया न्यूजीलैंड सीरीज का कार्यक्रम, देखें- कब-कहां होंगे मैच?
इंदौर सितंबर-अक्टूबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान अपने पहले टेस्ट की मेजबानी करेगा।
रहाणे ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘महान खिलाड़ी सैयद मुश्ताक अली के स्थल पर पहली बार टेस्ट मैच खेला जाएगा। इंदौर इस क्षण का इंतजार कर रहा है, जिस पर भारत बनाम न्यूजीलैंड 30 सितंबर को शुरू होगा जो सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच होगा। कोहली ने लिखा, ‘टीम इंडिया अपने घरेलू सत्र की शुरुआत देश के सबसे पुराने में से एक स्थल- कानपुर में करेगा, जो न्यूजीलैंड और भारत के बीच टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट होगा और यह 22 सितंबर से शुरू होगा।
धर्मशाला पांच वनडे सीरीज के पहले मैच की मेजबानी 16 अक्टूबर को करेगा। जबकि दिल्ली में 19 अक्टूबर, मोहाली में 23 अक्टूबर, रांची में 26 अक्टूबर और विशाखापत्तनम में 29 अक्टूबर को मैचों का आयोजन किया जाएगा। नव नियुक्त मुख्य कोच अनिल कुंबले ने अपने ट्विटर अकाउंट से दर्शकों को विशाखापत्तनम में अंतिम वनडे के लिए मैच देखने का आग्रह किया। कुंबले ने लिखा, ‘विजाग में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज का अंतिम वनडे 29 अक्टूबर को खेला जाएगा। टीम इंडिया के समर्थन के लिए स्टेडियम में मैच देखने पहुंचना। भारत-न्यूजीलैंड के बीच कार्यक्रम इस प्रकार है:
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.