खेल
INDvsZIM: भारत ने जिंबाब्वे को 126 पर किया ढेर, चहल ने लिए 3 विकेट
वूसी सिबांडा ने बनाया अर्धशतक
INDvsZIM: भारत ने जिंबाब्वे को 126 पर किया ढेर, चहल ने लिए 3 विकेट
भारतीय गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सोमवार को दूसरे वनडे में जिंबाब्वे को 34.3 ओवर में 126 पर निपटा दिया. यजुवेंद्र चहल ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए. जिंबाब्वे के लिए वूसी सिबांडा ने सबसे ज्यादा 53 रन बनाए.
×
देखें LIVE स्कोर कार्डइससे भारत के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला के दूसरे मैच में सोमवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. जिम्बाब्वे की टीम ने एक बदलाव किया है. इस मुकाबले के लिए क्रेग इरविन के स्थान पर सीन विलियम्स को टीम में जगह मिली है.
भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इससे पहले भारत ने शनिवार को पहले मैच में जिम्बाब्वे को नौ विकेट से हराया था. 2005 में आखिरी बार जिम्बाब्वे के दौरे पर आए भारतीय टीम के कप्तान धोनी लंबे समय के बाद यहां खेल रहे हैं.
×
टीमें:भारत :- महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), लोकेश राहुल, मनीष पांडे, करुण नायर, अंबाती रायडू, केदार जाधव, अक्षर पटेल, धवल कुलकर्णी, जसप्रीत बुमराह, बरिंदर सरन और यजुवेंद्र चहल.
जिम्बाब्वे :- ग्रीम क्रेमर (कप्तान), चामुनओरवा चिबाबा, पीटर जोसेफ मूर, हेम्लिटन मासाकाड्जा, रिचमोंड मुतुम्बामी, वुसिमुजी सिबांडा, सीन विलियम्स, सिकंदर रजा बट, एल्टन चिगम्बुरा, तौरइ मुजराबानी और टेंडाई चाटारा.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.