Menu

देश
इस लड़की के गांव का नाम है गंदा, मोदी को भी लगा गंदा तो बदलवाया

nobanner

आदरणीय प्रधानमंत्री जी, मेरे गांव का नाम ‘गंदा’ है। किसी को बताते हैं तो शर्म आती है। लोग हमारे गांव का नाम लेकर बेइज्जती करते हैं। प्लीज बदल दीजिए। ये शब्द हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गंदा गांव की छात्रा हरप्रीत कौर के हैं, जिसने पीएम मोदी को पत्र लिखकर गांव का नाम बदलने की गुहार लगाई। पीएमओ ने तत्काल इस लेटर पर एक्शन लिया और गाँव का नाम बदलने के निर्देश ज़ारी कर दिए।

– 7वीं कक्षा में बढ़ने वाली हरप्रीत कौर की पीड़ा ये थी कि किसी के भी ये पूछने पर कि कहाँ रहती हो, इसे ‘गंदा’ बोलने में बहुत शर्म आती थी।
– गांव ‘गंदा’ की पंचायत ने 4 मार्च 1989 को प्रस्ताव पास कर गांव का नाम बदलकर अजीत नगर रखने की सिफारिश की थी, लेकिन राजस्व विभाग एवं प्रशासन की अन्य औपचारिकताओं के पूरे न होने के चलते गांव का नाम बदलने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी।
– बाद में इस लड़की ने यह जिम्मा उठाया और प्रधानमंत्री के नाम पत्र लिखा कि मेरे गांव का नाम बदलवा दीजिए। इतना ही नहीं हरप्रीत ने गांव की अन्य समस्याओं के बारे में भी लिखा।
– पीएमओ ने इस पत्र पर कार्रवाई करते हुए तत्काल फतेहाबाद व रतिया के प्रशासन को गांव का नाम बदलने व अन्य समस्याओं के समाधान करने के निर्देश दिए।
– पीएमओ का पत्र मिलते ही जिला प्रशासन तत्काल हरकत में आ गया और गांव का नाम बदलने को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
– हरप्रीत कौर के इस प्रयास से पूरा गांव खुश है। गांव वाले कह रहे हैं कि इस बच्ची ने वो कर दिखाया जो गांव वाले पिछले 27 साल से नहीं कर सके।