राजनीति
मनोज तिवारी बोले- विदेशी एजेंट हैं केजरीवाल, देश और दिल्ली के लिए खतरनाक
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने केजरीवाल पर महापुरुषों के अपमान का आरोप लगाया है।
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल को विदेशी एजेंट कहा है। उन्होंने शनिवार को कहा- “दिल्ली के सीएम एक के बाद नीचतापूर्ण बयान दे रहे हैं। वह कभी पीएम को गाली देते हैं और ताे कभी कॉन्स्टिट्यूशन का अपमान करते हैं।” तिवारी ने केजरीवाल से अपने विधायकों को फ्रीडम फाइटर बताने के मामले में देश से माफी मांगने को भी कहा। मनोज बोले- केजरी ने महापुरुषों का अपमान किया…
– मनोज तिवारी ने कहा- “वे (केजरीवाल) कहते हैं कि उनके पीछे गुंडे पड़े हुए हैं और खुद अपने विधायकों को फ्रीडम फाइटर बताते हैं। उनका यह बयान बेहद ही नीचतापूर्ण है।”
– तिवारी ने कहा- “यह दुख कि बात है कि है कि दिल्ली के सीएम पद पर ऐसे शख्स बैठे हैं, जिनके MLA अपनी पत्नी को मारते हैं, औरतों से छेड़छाड़ करते है और घोटाला करते हैं।”
– “लेकिन केजरीवाल को अपने विधायकों में भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु दिखाई देते हैं, यह इन महापुरुषों का अपमान है।”
– तिवारी ने कहा कि वे हर बार यह नाटक करते हैं कि बीजेपी दिल्ली में सरकार नहीं चलाने दे रही है, हर बात के लिए पीएम को निशाना बनाते हैं।
– “संवैधानिक संस्थाओं का मजाक बनाने वाले केजरीवाल बताएं क्या बीजेपी ने उनसे कहा था कि अपने 21 MLA को पार्लियामेंट्री सेक्रेटरी बना लो, आप विधायकों से क्या हमने कहा था कि महिलाओं को प्रताड़ित करो।”
– “केजरीवाल अपनी विधायकों की हरकतों का कोई जवाब क्यों नहीं देते हैं। वे सिर्फ नाटक करते हैं।”
‘देश और दिल्ली के लिए खतरनाक हैं केजरीवाल’
– तिवारी ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल विदेशी दुश्मन देश के एजेंट हैं।
– “उनका किसी संवैधानिक पोस्ट पर रहना खतरनाक है।”
– तिवारी ने कहा कि जिस देश विरोधी एजेंडे के तहत वे काम कर रहे हैं उसे देखकर कहा जा सकता है कि वे देश और दिल्ली दोनों के लिए खतरनाक हैं।
– उन्होंने आरोप लगाया खुद केजरीवाल और उनके साथ जुड़े लोग देश विरोधी हैं।
‘रामवृक्ष यादव जैसे हैं केजरीवाल’
– मनोज तिवारी ने कहा कि मथुरा हिंसा के मास्टरमाइंड रामवृक्ष यादव और केजरीवाल में समानता है।
– “वे (केजरीवाल) पूरी तरह संवैधानिक व्यवस्थाओं के खिलाफ हैं।”
– “प्रधानमंत्री जी को गाली देते हैं, सीबीआई को गुंडा बताते हैं, पुलिसवालों को मोदी का एजेंट बताते हैं, केंद्र सरकार को गाली देते हैं।”
– तिवारी ने कहा कि रामवृक्ष भी ऐसा ही करता था, वह भी अपना अलग साम्राज्य बनाना चाहता था। अवैध कब्जा करना, सरकार को गाली देना अपनी करंसी चलाने का सपना देखता था।
– बता दें कि रामवृक्ष यादव नाम का यह शख्स कुछ दिन पहले मथुरा के बाबा जयगुरुदेव आश्रम में हिंसा और पुलिस पर अटैक करने के बाद मारा गया था। इसे मथुरा हिंसा का मास्टरमाइंड माना जाता है।
केजरीवाल ने कहा था- मेरे पीछे गुंडे पड़े हुए हैं
– अरविंद केजरीवाल ने बीते शुक्रवार को दिल्ली के साकेत में एक ईद मिलन समारोह में बयान दिया था कि इन दिनों गुंडे हमारे पीछे पड़े हुए हैं।
– केजरीवाल ने मोदी सरकार को लेकर दिए गए अपने बयान और उसकी लैंग्वेज को लेकर भी सफाई दी।
– उन्होंने कहा कि “अब चैनल वाले बोलेंगे कि हमारी भाषा खराब है- ‘पर गुंडो को गुंडा नहीं बोलेंगे तो क्या बोलेंगे।”
– केजरीवाल ने कहा- “उन्हें मेरी ईमानदारी से डर लगता है लेकिन मुझे किसी का डर नहीं है, क्योंकि अल्लाह मेरे साथ है।”
– “वे रोज हमारे किसी न किसी MLA को जेल भेज देते हैं। मैने सभी MLA को बोल दिया है डर लगता है तो रिजाइन कर दो, एक दिन तो जेल जाना होगा।”
– केजरीवाल ने कहा कि “हमारे सारे एमएलए स्वतंत्रता सेनानी हैं।”
– केजरीवाल ने कहा- “किसी ने मुझसे कहा कि तुम्हारे विधायक खुशकिस्मत हैं जो केवल जेल जाते हैं, अगर गुजरात में होते तो एनकाउंटर करवा दिया जाता।”
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.