Menu

देश
मुंबई में स्काइप के जरिए जाकिर नाइक की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज

nobanner

मुंबई में स्काइप के जरिए जाकिर नाइक की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज

विवादित इस्लामिक प्रचारक डॉक्टर जाकिर नाइक काफी जद्दोजहद के बाद आज मीडिया के सामने आएंगे। मुंबई के मझगांव में आज जाकिर नाइक की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरु होगी। जाकिर नाइक सऊदी अरब के मदीना से स्काइप के जरिए प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई देगें।

बता दें कि पिछले कई दिनों से अपने प्रवचनों को लेकर चर्चा में चल रहे डॉक्टर जाकिर नाईक को मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के लिए जगह नहीं मिल रही थी। नाइक के पीआर ने बताया कि मुंबई के चार फाइव होटल प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए जगह देने से इनकार कर चुके थे। जिससे अब वो मदीना से स्कइप के जरिए प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।