Menu

देश
सट्टेबाजी के आरोप में बाहुबली नेता डीपी यादव मकोका के तहत गिरफ्तार

nobanner

उत्तर पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में पिछले साल अगस्त में एक सट्टेबाजी गिरोह का खुलासा किए जाने के सिलसिले में दर्ज मकोका के एक मामले में दिल्ली पुलिस ने बुधवार को पूर्व सांसद डीपी यादव को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट (मकोका) के तहत गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली के भजनपुरा थाने में मकोका के तहत दर्ज मामले में उनसे सुनवाई हुई। कोर्ट ने डीपी यादव को 10 दिन की पुलिस हिरासत में सौंप दिया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उत्तराखंड की एक जेल में कैद यादव को स्थानीय पुलिस ने एक स्थानीय अदालत से जारी पेशी वारंट पर गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री यादव को उत्तराखंड पुलिस की टीम यहां लेकर आई और उनकी हिरासत उत्तर पूर्व दिल्ली पुलिस को सौंप दी।

पुलिस के मुताबिक डीपी यादव पूरे उत्‍तर भारत में संचालित हो रहे सट्टा रैकेट से जुड़े लोगों से प्रोटक्शन मनी लेता था। पुलिस के मुताबिक डीपी यादव को हर दिन के लिए सटोरियों से प्रोटक्शन मनी मिलती थी। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। पिछसे साल भजनपुरा-गोकुलपुरी पुलिस ने सट्टा गिरोह का पर्दाफाश किया था। पूछताछ में पता चला की गिरोह को डीपी यादव राजनीतिक संरक्षण दे रहा था।

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.