देश
सामने आया जाकिर, खुद को बताया शांतिदूत और दिए सवालों के जवाब
विवादास्पद इस्लामिक उपदेशक डॉ जाकिर नाईक ने आज स्काइप के जरिए प्रेस कांफ्रेंस की और अपने उपर लगे आरोपों का जवाब दिया। जाकिर को 10 बजे ही प्रेस कांफ्रेंस करने वाले था लेकिन करीब 11.45 पर वो स्काइप के जरिए प्रेस कांफ्रेंस में शामिल हुआ। जाकिर सऊदी अरब के मदीना से स्काइप पर लाइव था। उसने इस दौरान फ्रांस में हुए नीस हमले की निंदा भी की।
जाकिर ने कहा कि भारतीय मीडिया द्वारा उसका मीडिया ट्रायल किया जा रहा है। उसने कहा कि ढाका में छपी एक खबर के बाद मेरा मीडिया ट्रायल शुरू हो गया। प्रकाशित खबर के संबंध में उसने कहा कि फिर उसी अखबार ने 9 जुलाई को अपनी सफाई भी प्रकाशित भी की थी। अपने वीडियो क्लिप्स पर जाकिर ने कहा कि उसके कुछ वीडियो को डॉक्टर्ड किया गया है और कुछ के एकाध अंश को ही सुनाया या दिखाया जा रहा है।
जाकिर ने पत्रकारों से कहा कि उसने एक पेन ड्राइव में 30 सवालों के जवाब दिए हैं। उसने कहा कि वो शांति का दूत बताया है और सभी आतंकी हमलों की निंदा करता है।
पत्रकारों के सवाल के जवाब में उसने कहा कि ‘युद्ध में आत्मघाती हमला सही है, कमांडर के कहने पर आत्मघाती हमला जायज है।’ जाकिर ने आगे कहा कि इस्लाम में निर्दोषों की हत्या हराम है। देश में मुस्लिमों के हालात के सावल पर जाकिर भड़क गया और उसने कहा कि अगर आपको सही सवाल करने नहीं आता तो आपको कार्यक्रम में नहीं आना था।
उसने कहा कि देश में मुस्लिमों के हालात का पता नहीं है। कितने मुस्लिम बड़े पदों पर है इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं है। जाकिर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि आप डॉक्टर्ड क्लिप क्यों दिखा रहे हैं? मैं आपको चुनौती देता हूं कि आप अनएडिटेड क्लिप दिखाइए।