राजनीति
AAP कार्यकर्ता सोनी की खुदकुशी मामले में पार्टी विधायक शरद चौहान गिरफ्तार
आम आदमी पार्टी के विधायक शरद चौहान
दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी महिला कार्यकर्ता सोनी के आत्महत्या के मामले में पुलिस ने रविवार को AAP विधायक विधायक शरद चौहान को गिरफ्तार कर लिया. नरेला से विधायक चौहान की गिरफ्तारी के साथ ही पार्टी के गिरफ्तार किए गए नेताओं की संख्या 12 हो गई है.
मामले के सिलसिले में पिछले चार दिनों मे दिल्ली पुलिस के अपराध शाखा ने चौहान और मुख्य आरोपी रमेश भारद्वाज से कई घंटे पूछताछ की थी. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि चौहान और भारद्वाज के अलावा विधायक के सहयोगी अमित और रजनीकांत सहित पांच अन्य लोगों को शनिवार रात गिरफ्तार किया गया.
भारद्वाज को सोनीपत से 26 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था. महिला की खुदकुशी के सिलसिले में नरेला के स्थानीय विधायक के साथ उससे पूछताछ की गई. उत्तर-पश्चिम दिल्ली के नरेला स्थित अपने घर में महिला ने जहर खा लिया था और 19 जुलाई को एलएनजेपी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.
सोनी ने दर्ज कराया था छेड़छाड़ का मामला
महिला ने कथित रूप से उसे गलत तरीके से छूने को लेकर भारद्वाज के खिलाफ जून में एक शिकायत और छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था. दिल्ली पुलिस ने 20 जुलाई को खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज करते हुए पूरा मामला विशेष जांच दल को सौंप दिया था.
वीडियो रिकॉर्डिंग से खुली पोल
महिला के परिवार के सदस्यों ने दावा किया है कि कथित रूप से छेड़छाड़ करने वाले भारद्वाज के जमानत पर रिहा हो जाने के बाद डिप्रेशन में थी. उसने आरोप लगाया कि आरोपी को स्थानीय आप विधायक ने संरक्षण दिया. महिला ने एक वीडियो रिकॉर्डिंग में भारद्वाज के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि भारद्वाज ने उससे कहा था कि अगर वह पार्टी में उभरना चाहती है तो उसे ‘समझौता’ करना होगा और उसने खुद को स्थानीय पार्टी विधायक का करीबी होने का दावा किया था.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.