देश
LIVE: संसद का मानसून सत्र शुरू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कराया नए मंत्रियों का परिचय
nobanner
संसद सत्र शुरू
संसद का मानसून सत्र सोमवार को शुरू हो गया. सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए मंत्रियों का परिचय कराया. उन्होंने उम्मीद जताई कि विपक्ष के सहयोग से इस सत्र में अच्छी चर्चा होगी.
इस सत्र में सरकार को जीएसटी समेत कई अहम बिल पास होने की उम्मीद है. वहीं विपक्ष अरुणाचल और कश्मीर से लेकर पीएम के विदेश दौरे तक सरकार को घेरने के लिए कमर कस चुका है.
सरकार का मानना है कि देश हित में संसद का चलना जरूरी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्वदलीय बैठक में कहा कि राष्ट्रीय हितों को हमें बाकी तमाम मसलों के ऊपर रखना होगा. क्योंकि हम सब न सिर्फ अपनी पार्टी को बल्कि जनता के भी प्रतिनिधि हैं. उन्होंने कहा कि जीएसटी सहित तमाम जरूरी बिल को मानसून सत्र में लाया जाएगा. उन्होंने उम्मीद जताई कि बिल को लेकर सदन में बेहतर और स्तरीय बहस होगी.
Share this: