Menu

राजनीति
आतंकवाद पर राजनाथ ने पाक को उसके ही देश में लताड़ा, मीडिया ने किया ब्लैक आउट

nobanner

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान के इस्लामाबाद में हो रहे सार्क सम्मेलन में आतंकवाद पर खरी-खरी बात कही। राजनाथ ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना उसे आतंकवाद पर नकेल कसने की नसीहत दी। राजनाथ ने कहा कि आतंकवाद आज के वक्त में सबसे बड़ा खतरा और चुनौती है।

हाल ही में कश्मीर में मारे गए हिज्बुल आतंकी बुरहान वानी की ओर इशारा करते हुए राजनाथ ने कहा कि आतंकवाद का महिमामंडन बंद होना चाहिए और आतंकियों को शहीद का दर्जा नहीं दिया जाना चाहिए। आतंकवाद अच्छा या बुरा नहीं होता है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद और आतंकियों की सिर्फ आलोचना करना ही काफी नहीं है, उन पर कार्रवाई भी होनी चाहिए।

आतंकवाद पर राजनाथ ने पाक को उसके ही देश में लताड़ा, मीडिया ने किया ब्लैक आउट
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान के इस्लामाबाद में हो रहे सार्क सम्मेलन में आतंकवाद पर खरी-खरी बात कही। राजनाथ ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना उसे आतंकवाद….

राजनाथ ने कहा कि न सिर्फ आतंकियों और उनके संगठनों पर सख्त कार्रवाई की जाए बल्कि उन्हें शह देने वाले व्यक्तियों, संगठनों और देशों पर भी कार्रवाई हो। जो भी देश आतंकियों को शरण, सेफ हेवन देते हैं, उन्हें अलग-थलग किया जाना चाहिए।

खास बात ये भी रही कि राजनाथ की स्पीच का पाकिस्तानी मीडिया ने पूरी तरह ब्लैक आउट कर दिया। किसी भी न्यूज चैनल पर राजनाथ का भाषण नजर नहीं आया।

बता दें कि दक्षिण एशिया क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) के मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में भाग लेने यहां आए गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सदस्य देशों के अपने समकक्ष मंत्रियों के साथ आज पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मुलाकात की। राजनाथ दक्षेस देशों के गृह मंत्रियों के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे, जिसने प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के साथ उनके कार्यालय में मुलाकात की।

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.