खेल
ओलंपिक में हमारी शान बढ़ाने वालीं सिंधू-साक्षी को खेल रत्न, रहाणे के खाते में आया अर्जुन अवॉर्ड
साक्षी-सिंधू
रियो ओलंपिक में भारत को पदक दिलाने वाली पीवी सिंधू, साक्षी मलिक को इस बार राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. इन दोनों के अलावा ओलंपिक में शानदार खेल दिखाने वाली जिमनास्ट दीपा करमाकर को भी ये सम्मान दिया जाएगा. पिस्टल निशानेबाज जीतू राय जीतू राय को भी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. यह पहला मौका है जब चार खिलाड़ियों को एक साथ खेल रत्न का पुरस्कार मिलेगा.
इस बार छह को द्रोणाचार्य अवॉर्ड दिया जाएगा, जबकि 15 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड देने का फैसला किया गया है.
इन्हें मिला अर्जुन अवॉर्ड
रजत चौहान, ललिता बाबर, सौरभ कोठारी, शिव थापा, अजिंक्य रहाणे, सुब्रता पॉल, मिस रानी, रघुनाथ वीआर, गुरप्रीत सिंह, अपूर्वी चंदेला, सौम्यजीत घोष, विनेश, अमित कुमार, संदीप सिंह मान और विरेंदर सिंह को अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया.
इन्हें मिला द्रोणाचार्य अवॉर्ड
बिश्वेश्वर नंदी, प्रदीप कुमार, महावीर, नागापुरी रमेश, सागरमल दयाल, राजकुमार शर्मा को दिया जाएगा द्रोणाचार्य अवॉर्ड.
रियो में कमाल करने का मिला इनाम
गौरतलब है कि रियो ओलिंपिक में पीवी सिंधु ने बैडमिंटन में सिल्वर मेडल जीता था, तो साक्षी मलिक ने कुश्ती में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था. इसके अलावा दीपा कर्मकार ने भी शानदार खेल दिखाया था. दीपा ने जिम्नास्टिक में इतिहास रचते हुए वॉल्ट स्पर्धा में चौथा स्थान हासिल किया था. दीपा काफी कम अंतर से कांस्य पदक जीतने से चूक गई थीं. जीतू राय ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में अभिनव बिंद्रा के साथ जगह बनाई थी, लेकिन वह आठवें स्थान पर रहे थे.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.