Menu

खेल
जमैका टेस्ट: बारिश ने रोका टीम इंडिया का रास्ता, जीत के लिए 6 विकेट की जरूरत

nobanner

किंगस्टन। मोहम्मद शमी के लगातार ओवरों में दो विकेट की बदौलत भारत ने बारिश की आंख मिचौली के बीच दूसरे क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन दूसरी पारी में वेस्टइंडीज के चार विकेट 48 रन तक निकालकर मैच पर शिकंजा कस लिया।

चक्रवाती तूफानी अर्ल के कारण हो रही भारी बारिश के कारण हालांकि दूसरे सत्र का खेल भारतीय समयानुसार रात एक बजकर 50 मिनट तक शुरू नहीं हो पाया था। बारिश और मैदान गीला होने के कारण आज अब तक सिर्फ 15 . 5 ओवर का खेल हो पाया है, जिसमें वेस्टइंडीज ने चार विकेट गंवाए और उस पर एक बार फिर पारी से हार का खतरा मंडरा रहा है।

जमैका टेस्ट: बारिश ने रोका टीम इंडिया का रास्ता, जीत के लिए 6 विकेट की जरूरत
मोहम्मद शमी के लगातार ओवरों में दो विकेट की बदौलत भारत ने बारिश की आंख मिचौली के बीच दूसरे क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन दूसरी पारी में वेस्टइंडीज के चार विकेट 48 रन तक निकालकर मैच पर शिकंजा कस लिया।

भारत की जीत ही राह में हालांकि मौसम रोड़ा बना हुआ है। मौसम ने आज वेस्टइंडीज का पूरा साथ दिया और अधिकांश समय खिलाड़ियों को पवेलियन में ही बिताना पड़ा है। शमी ने अब तक 25 रन देकर दो विकेट चटकाए हैं। इशांत शर्मा (19 रन पर एक विकेट) और अमित मिश्रा (चार रन पर एक विकेट) ने भी एक एक विकेट हासिल किया। वेस्टइंडीज के 196 रन के जवाब में पहली पारी नौ विकेट पर 500 रन बनाकर घोषित करने वाले भारत से मेजबान टीम अब भी 256 रन पीछे है। लंच के समय पहली पारी में अर्धशतक जड़ने वाले जर्मेन ब्लैकवुड तीन रन बनाकर खेल रहे थे।