Menu

देश
जान हथेली पर रख जवान ने 50 मीटर ऊंचे टावर से पाक का झंडा हटाकर लहराया तिरंगा

nobanner

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के त्राल में रविवार को सेना के एक जवान ने तिरंगे के लिए अपने जान की बाजी लगा दी। यहां जवान ने मोबाइल टावर पर लगे पाकिस्तानी झंडे को उतारा और उसकी जगह तिरंगा लहरा दिया। यह घटना सेना के साथ मुठभेड़ में मारे गए आतंकी बुरहान वानी के इलाके त्राल की है जहां कुछ अलगाववादियों ने पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर एक मोबाइल टावर पर पाकिस्तानी का झंडा लगा दिया था।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि जवान कैसे पाकिस्तान का झंडा उतार कर तिरंगा लगा रहा है। इस पूरी घटना को ड्रोन कैमरे से कैद किया गया।सोशल मीडिया पर आते ही यह विडियो छा गया और जमकर शेयर किया गया। जवान ने इसके लिए अपने कमांडिंग अफसर से इजाजत मांगी थी और टावर पर चढ़ गया।

जान हथेली पर रख जवान ने 50 मीटर ऊंचे टावर से पाक का झंडा हटाकर लहराया तिरंगा
दक्षिण कश्मीर के त्राल में रविवार को सेना के एक जवान ने तिरंगे के लिए अपने जान की बाजी लगा दी। यहां जवान ने मोबाइल टावर पर लगे पाकिस्तानी झंडे को उतारा और उसकी जगह तिरंगा लहरा दिया।