Menu

देश
जॉन कैरी ने ली दिल्ली की बारिश पर चुटकी- क्या आप नाव से आए हैं?

nobanner

भारत दौरे पर आए यूएस सेक्रेटरी ऑफ स्टेट जॉन कैरी ने बुधवार को आईआईटी दिल्ली के छात्रों से संवाद किया। एक दिन पहले ही दिल्ली के जाम में फंस चुके कैरी ने बुधवार को हॉल में छात्रों की मौजूदगी के बीच कैरी ने मजाकिया लहजे में छात्रों से पूछा, क्या आप यहां नावों से आए हैं?

कैरी ने कहा, आप लोगों का बहुत बहुत स्वागत है। मैं आप लोगों को सैल्यूट करता हूं कि आप यहां आए। पता नहीं कैसे आए आप लोग, शायद नाव से आये होंगे?

जॉन कैरी ने ली दिल्ली की बारिश पर चुटकी- क्या आप नाव से आए हैं?
एक दिन पहले ही दिल्ली के जाम में फंस चुके कैरी ने बुधवार को हॉल में छात्रों की मौजूदगी के बीच कैरी ने मजाकिया लहजे में छात्रों से पूछा, क्या आप यहां नावों से आए हैं?

जॉन कैरी ने छात्रों के साथ बातचीत को इस हल्के मजाक के बाद गंभीर मुद्दों पर मोड़ा और कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच निजी संबंधों का निर्माण हुआ है जो आपसी समझ और विजन पर है। उन्होंने कहा कि मैं जहां भी जाता हूं, जबर्दस्त चर्चाओं को और महत्वाकांक्षा से भरी भविष्य के विजन को पाता हूं। ये शायद हर भारतीय के डीएनए में है।

उन्होंने कहा कि जाति और नस्ल का भेदभाव किए बिना हमें सभी नागरिकों के अधिकारों का सम्मान करना होगा और आवाज उठाने पर जेल भेजे जाने के डर के बगैर उन्हें शांति से प्रदर्शन करने की अनुमति देनी होगी। ध्रुवीकरण कहीं भी हो, अच्छा नहीं होता। यह असहिष्णुता और शासन के प्रति हताशा को दर्शाता है। यह स्पष्ट है कि आतंकी पनाहगाहों के खिलाफ कड़े कदम उठाने के लिए पाकिस्तान को काम करना बाकी है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता हासिल करने के बारे में पूछे जाने पर केरी ने कहा कि इसके लिए मार्ग है लेकिन जटिल है।

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.