Menu

देश
नहीं माने राज ठाकरे, पार्टी लगाएगी 20 फीट से ज्यादा ऊंची दही हांडी

nobanner

मुंबई। महाराष्ट्र में आज दही-हांडी की धूम है लेकिन इस बार ये उत्सव इस बार सियासी घमासान की वजह बन गया है। सुप्रीम कोर्ट ने दही-हांडी त्योहार मनाने के लिए कुछ हदें तय की हैं, लेकिन राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सम्मान करती नहीं दिख रही। हालांकि पुलिस ने अभी तरफ से आयोजकों को नोटिस थमाकर आगाह किया है लेकिन सबकी नजर अब आज होने वाले दही हांडी के कार्यक्रमों पर टिकी है।

राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नव निर्माण सेना ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ 20 फीट से ऊंची दही हांडी लगाने का ऐलान किया है। साथ ही आदेश के खिलाफ 9 थरों का मानव पिरामिड बनाने की भी घोषणा की है। यही नहीं, एमएनएस की तरफ से गोविंद पथक को 11 लाख रुपये का इनाम भी दिया जाएगा। आने वाले दिनों में निगम चुनाव होने हैं ऐसे में एमएनएस के ऐलान को उसी राजनीति से जोड़ कर देखा जा रहा है हालांकि कई दलों ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है।

नहीं माने राज ठाकरे, पार्टी लगाएगी 20 फीट से ज्यादा ऊंची दही हांडी
सुप्रीम कोर्ट ने दही-हांडी त्योहार मनाने के लिए कुछ हदें तय की हैं, लेकिन राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सम्मान करती नहीं दिख रही।

बता दें हर साल आसमान में लटके दही हांडी को फोड़ने का बरसों से चला आ रहा ये रिवाज हर साल कई मासूमों की मौत की वजह बनता है। दही-हांडी फोड़ने के चक्कर में कई गोविंदा घायल होते हैं लेकिन इनामी रकम और कीर्तिमान के चक्कर में हांडी की ऊंचाई साल-दर-साल बढ़ती ही चली जाती है। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा और कुछ दायरे तय किए हैं।

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.