Menu

देश
नेपाल जा रही बस ने ट्रक को मारी ऐसी टक्कर की उड़ गए उसके परखच्चे

nobanner

नेशनल हाइवे-76 पर मेनार और भटेवर के बीच एक टूरिस्ट बस ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक पलट गया। बस में सवार कई यात्रियों को गंभीर चोटें आईं जिनका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।
accident-mhm

– एक ट्रैवल बस राजकोट से नेपाल की ओर जा रही थी। इसमें करीब 20 से ज्यादा यात्री सवार थे।
– बस नेशनल हाईवे-76 पर मेनार और भटेवर के बीच सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई।
– टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस तो डिवाइडर पर चढ़ गई, लेकिन ट्रक के परखच्चे उड़ गए।
– मौके पर खेरोद थाने की पुलिस पहुंची और उसने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।