देश
बुलंदशहर गैंगरेप कांड: लोकसभा में उठी अखिलेश के इस्तीफे की मांग
बुलंदशहर गैंगरेप कांड: लोकसभा में उठी अखिलेश के इस्तीफे की मांग
बुलंदशहर में एक महिला और उसकी नाबालिग बच्ची के साथ सनसनीखेज बलात्कार मामले की गूंज लोकसभा में भी सुनाई दी और इसे उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की विफलता का परिणाम बताते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के इस्तीफे की मांग की गई।
लोकसभा में शून्यकाल के दौरान भाजपा के बुलंदशहर से सांसद भोला सिंह ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि कुछ दिन पहले नोएडा से शाहजहांपुर जाते समय एक परिवार को गुंडों द्वारा निशाना बनाया गया और लूटपाट के साथ ही परिवार की महिला तथा नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार किया गया।
उन्होंने कहा कि केवल यही एक घटना नहीं है बल्कि उत्तर प्रदेश में मार्च 2015 से बलात्कार की 2752 और हत्याआें की 1246 घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ये सब अपराध प्रदेश सरकार के संरक्षण में हो रहे हैं।
भोला सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार के दबाव के वजह से पुलिस प्रशासन अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की जिसका सदन में मौजूद सपा सदस्यों ने कड़ा विरोध किया।
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.