खेल
मोदी-प्रणब ने भी दी बधाई, सोशल मीडिया पर छाया साक्षी का जादू
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारत की महिला फ्रीस्टाइल पहलवान साक्षी मलिक को बधाई दी। साक्षी ने बुधवार को 58 किलोग्राम वर्ग में पदक जीता। यह रियो में भारत का पहला पदक है।
मोदी ने ट्वीट किया, ‘साक्षी मलिक ने इतिहास रच दिया। पूरा देश खुश है। रक्षाबंधन के दिन भारत की बेटी साक्षी ने पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। हमें साक्षी पर गर्व है।’
मोदी-प्रणब ने भी दी बधाई, सोशल मीडिया पर छाया साक्षी का जादू
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारत की महिला फ्रीस्टाइल पहलवान साक्षी मलिक को बधाई दी।
इस स्पर्धा का स्वर्ण जापान की कोओरी इको ने जीता जबकि रूस की वालेरिया काबलोवा ने रजत हासिल किया। काबलोवा ने ही क्वार्टर फाइनल में साक्षी को हराया था। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भी साक्षी को बधाई ट्वीट किया।