Menu

देश
12.35 लाख मिलने के बाद भी पीएम मोदी की संपत्ति सभी मंत्रियों से कम

nobanner

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके द्वारा लिखी किताबों के लिए 12.35 लाख की रॉयल्टी मिली है। इसके बावजूद भी वो अपने कैबिनेट में सबसे गरीब हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय की वेबसाइट पर अपलोड की गई डिटेल में भी दिखाया गया है कि प्रधानमंत्री के पास मार्च 2016 में 89,700 रुपए नकद थे। जबकि पिछले साल मात्र 4,500 रुपए ही थे।

प्रधानमंत्री की संपत्ति के हिसाब से वो अपने मंत्रिमंडल में सबसे गरीब हैं। पीएम मोदी के गांधीनगर बैंक खाते में 2.10 लाख रुपए हैं। इसी बैंक में 50 लाख के करीब फिक्स्ड डिपोसिट भी हैं। पीएम के पास 1.27 लाख रुपए की कीमत की चार सोने की अंगूठियां भी हैं। वहीं खुद की लिखी किताबों से रॉयल्टीज के रूप में उन्हें अच्छा खासा पैसा मिलता है। कुल मिलकार पीएम की चल संपत्ति 73.6 लाख रुपए हैं। अचल संपत्ति के रूप में गांधीनगर स्थित 1 करोड़ रुपये का आवासीय अपार्टमेंट है जिसके वो खुद मालिक हैं। पीएम किसी भी तरह की कृषि, गैर कृषि भूमि या वाणिज्यिक भवन के मालिक नही हैं।
सम्बंधित खबरें :