Menu

देश
उरी आतंकी हमले की जवाबी कार्रवाई पर पीएम मोदी ने तीनों सेना के प्रमुखों से की चर्चा

nobanner

उरी आतंकी हमले की जवाबी कार्रवाई पर पीएम मोदी ने तीनों सेना के प्रमुखों से की चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपने आवास पर तीनों सेना के प्रमुख अधिकारियों के साथ बैठक की. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, 7 लोककल्याण मार्ग पर हुई इस बैठक में थल सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग, वायुसेना के प्रमुख एयरचीफ मार्शल अरूप राहा और नौसेना के उप प्रमुख वाइस एडमिरल करमबीर सिंह शामिल हुए.

शनिवार सुबह हुई इस बैठक का फिलहाल ज्यादा ब्योरा तो नहीं मिल पाया है, लेकिन खबरों के मुताबिक, इस बैठक में उरी हमले पर जवाबी कार्रवाई और वहां की सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा हुई.

गौरतलब है कि बीते रविवार की सुबह जम्मू कश्मीर के उरी में सैन्य शिविर पर जैश ए मोहम्मद के आतंकवादियों के हमले में 18 जवान शहीद हो गए थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि इस निंदनीय कृत्य को अंजाम देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार शाम केरल के कालीकट तट पर एक रैली को संबोधित करेंगे. माना जा रहा है कि इस रैली में पीएम मोदी उरी हमले पर कोई कड़ा संदेश दे सकते हैं. ऐसे में सेना प्रमुखों के साथ हुई उनकी यह मुकालात अहम हो जाती है.

उधर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने उरी हमले को लेकर उलटे बोल बोलते हुए दावा किया कि यह आतंकी हमला कश्मीर में हालात को लेकर लोगों की ‘प्रतिक्रिया’ का परिणाम हो सकता है.इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत ने बिना किसी जांच के पाकिस्तान को जल्दबाजी में दोषी ठहरा दिया.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.