देश
‘किसान यात्रा’ में SPG से भिड़े कांग्रेसी, राहुल गांधी ने किया बीच-बचाव
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की देवरिया से दिल्ली की किसान यात्रा में बुधवार को हंगामा हुआ। बताया जा रहा है कि बरेली में राहुल के रोड शो के दौरान कमांडोज और कुछ कांग्रेसी नेताओं ने तीखी नोक-झोंक हो गई।
बताया जा रहा है कि राहुल गांधी बरेली में रोड शो कर रहे थे। इसी बीच कांग्रेस के पूर्व मेयर प्रत्याशी अमजद सलीम उनका स्वागत करने पहुंचे। इस दौरान एसपीजी ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो दोनों उलझ गए। देखते-देखते दोनों में हाथापाई की नौबत आ गई।
एसपीजी और कांग्रेस नेता में झगड़ा होता देख राहुल गांधी ने बीच-बचाव किया। राहुल के समझाने पर दोनों शांत हुए। इस दौरान वहां जमकर हंगामा हुआ।
बताते चलें कि इस कार्यक्रम में भी राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी पर जमकर निशान साधा। उन्होंने कहा, ‘मोदी जी ने हर साल ढाई लाख युवाओं को रोजगार देने का वायदा किया था। हर किसी के एकाउंट में 15-15 लाख रुपए डालने का वायदा किया था। उन्होंने देश के बड़े उद्योगपतियों का 1 लाख 10 हजार करोड़ रुपए का कर्जा माफ। मोदी सरकार किसानों और गरीबों के लिए काम नहीं कर रही है।’
अमजद सलीम पर हो सकती है कार्रवाई
राहुल गांधी
कांग्रसे के सूत्रों के अनुसार, शीर्ष नेतृत्व अमजद सलीम पर कार्रवाई कर सकती है। एसपीजी कमांडे के साथ हुई मारपीट की घटना को राहुल गांधी ने कफी गंभीरता से लिया है। उन्होंने खुद ही इस मामले को संज्ञान में लिया है और झड़प कैसे हुआ इसकी पूरी जानकारी ली।
इसके बाद किसान यात्रा के दौरान मौजूद कांग्रेस के बड़े नेताओं ने अमजद सलीम के निष्काशन के संकेत दिए हैं। बताया जा रहा है कि उनका ये कदम अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है और पार्टी उन पर कार्रवाई कर सकती है।
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.