Menu

देश
केजरीवाल बोले, दिल्ली के बारे में मुझसे नहीं LG और PM से पूछिए

nobanner

केजरीवाल बोले, दिल्ली के बारे में मुझसे नहीं LG और PM से पूछिए

वहीं बीजेपी ने केजरीवाल से इस ट्वीट पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल दिल्ली के बारे में कोई जवाब नहीं दे सकते तो विधायकों को करोड़ो रुपए सैलरी क्यों दे रहे हैं।

एक तरफ जहां दिल्ली में लोग इन गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं वहीं केजरीवाल सरकार में सिर्फ कपिल मिश्रा को छोड़कर कोई भी मंत्री दिल्ली में नहीं है। मुख्यमंत्री केजरीवाल पंजाब दौरे पर हैं। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन इस वक्त गोवा में हैं और उनके आज दिल्ली लौटने की उम्मीद है। वहीं उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया फिनलैंड के दौरे पर गए हैं और मंत्री इमरान हुसैन हज के लिए गए हैं। मंत्री गोपाल राय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। इनके अलावा दक्षिण दिल्ली के मेयर श्याम शर्मा जयपुर में हैं। उत्तरी दिल्ली के मेयर डॉक्टर संजीव नैयर सेमीनार के लिए विदेश गए है।

वहीं एलजी नजीब जंग के अमेरिका में होने पर कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर एलजी और तीनों नगर निगमों के मेयर पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा कि खुद को सरकार घोषित कर चुके LG साहब, 3 मेयर, 7 सांसद, 272 निगम पार्षद-कहां हैं सब के सब? सिर्फ धरना करने में व्यस्त….इस साल फॉगिंग क्यों नहीं हुई?

बता दें कि दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में चिकनगुनिया से अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। मच्छर के काटने से होने वाली बीमारियों से अब तक दिल्ली में 10 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें मलेरिया और डेंगू से होने वाली मौत भी शामिल हैं।